Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

ब्रम्हराज सिंह के त्रयोदशाह में टूटी दलीय सीमाए, आम से लेकर खास ने दी श्रद्धाजंलि

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता रहे स्व. ब्रम्हराज सिंह के त्रयोदशाह में दलीय सीमाएं टूट...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता रहे स्व. ब्रम्हराज सिंह के त्रयोदशाह में दलीय सीमाएं टूट गई।
अतरौलिया स्थित ग्राम पकरडीहा में उनके पैतृक आवास पर आम से लेकर खास सभी ने पहुंचकर ब्रम्हराज सिंह के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हे नमन किया। 
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामाधीन सिंह ने कहा कि समाजसेवी व प्रतिष्ठित किसान ब्रम्हराज सिंह जैसे लोग बिरले पैदा होते है। वे अपने विद्यार्थी जीवन में इलाहाबाद विवि के चर्चित छात्र नेता थे। अपने जुझारू और संघर्षशील व्यक्तित्व के दम पर ही ब्रम्हराज सिंह कई बार छात्र यूनियन के प्रमुख प्रदों पर चुनाव भी लड़े थे। वे गांव वापस आने के बाद आजमगढ़ दीवानी न्यायालय में वकालत पेशे को चुने। इनकी गांव में एक अलग पहचान मिली और संघर्षशील व्यवहार के दम पर उन्होंने क्षेत्र के विकास में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया। अन्य वक्ताओं ने कहाकि संबंधों के धनी, सहज, सरल, ब्रम्हराज सिंह का सामाजिक दायरा बहुत विशाल था। इसी स्नेह लगाव के कारण उनके त्रयोदशाह में आजमगढ़ ही नहीं बल्कि प्रयागराज में साथ पढ़े तमाम नेता, अधिकारी आदि सुबह से ही उनके आवास पर जमे रहे।
इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह,गोरखनाथ मंदिर के सदस्य  अरुणेश शाही, विनोद राजभर, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत सिंह, अरविन्द जायसवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा आदि ने उन्हे याद करते हुए उनके साथ बिताए यादों को साझा किया और उनके योगदान को सुनकर हर किसी की आंखे बरबस ही नम दिखी। 
आगंतुकों का स्वागत करते हुए उनके पुत्र अभिषेक सिंह सोनू व दीपक सिंह ने आगे भी पिता की आदर्शो पर चलने की बात दोहराई। 
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर, उद्योगपति मिथिलेश सिंह पिंटू, पुलिस  अधीक्षक सुरक्षा जयप्रकाश सिंह, आई जी जेल एके सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, हर्षित सिंह, , धर्मेंद्र निषाद उर्फ राजू, संजय सिंह, जगदम्बा सिंह , बृजेश सिंह, राजा सिंह, रामसागर सिंह, अश्वनी सिंह, ब्लाक प्रमुख उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, सचिवालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








close