इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी आर0टी0आई0 विभाग...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी आर0टी0आई0 विभाग की एक आवश्यक बैठक आर0टी0आई0 विभाग की हुयी। जिसकी अध्यक्षता श्यामदेव यादव प्रदेश महासचिव व आजमगढ़ मण्डल प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने की तथा संचालन हरश्चिन्द्र शास्त्री जिलाउपाध्यक्ष ने किया।
प्रदेश सचिव श्यामदेव यादव ने कहा कि प्रदेश व मण्डल के सभी जिलाध्यक्षों को यह निर्देशित किया गया कि सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिले के गठबंधन (सपा तथा कांग्रेश) प्रत्याशी बनाये गये नेताओं को जिताकर लोग सभा में भेजने का काम करें।
संचालन महोदय हरिश्चन्द्र शास्त्री ने कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को भाजपा बदलना चाहती है। हम बाबा साहब के संविधान को बदलने नहीं देंगे। इसलिए सभी लोग जिला आजमगढ इण्डिया गठबंधन के सपा के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को सासंदसदर तथा लालगंज से दरोगा सरोज को भारी मतों से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजने का कार्य करें। जिससे देश में गठबंधन की सरकार बने और देश के संविधान को बचाया जा सके।
इस अवसर पर बहुत से पदाधिकारी एवं अन्य आम जनलोग उपस्थित रहे। ओम प्रकाश यादव जिलाध्यक्ष पि0वर्ग, अजय कुमार गुप्ता अध्यक्ष मऊ, ज्ञानमती मौर्या महिला जिलाध्यक्ष आजमगढ़, रेनू भारती आजमगढ़ जिला प्रभारी, ममता गौड़ जिला उपाध्यक्ष, इसरार अहमद जिला उपाध्यक्ष, बृजेश पाण्डेय उपाध्याय, अनिल यादव उपाध्यक्ष, राकेश जिला उपाध्याक्ष, महेन्द्र पाण्डेय उपाध्यक्ष, चंदन यादव जिला उपाध्यक्ष, शम्भू शास्त्री कार्यालय प्रभारी बन्दना जिलाकोषाध्यक्ष, अब्दुल रहमान गोरखपुर मण्डल प्रभारी राधेश्याम आदि लोग उपस्थित रहे।