संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। ग्रेड पे की बढ़ोत्तरी पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बांटी मिठाई। मंगलवार को मातृ शिशु कल्याण महिला ...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। ग्रेड पे की बढ़ोत्तरी पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बांटी मिठाई। मंगलवार को मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय पहुंची महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बैठक की है। इसी के साथ ही ग्रेड पे की बढ़ोत्तरी पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया है। संघ की जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह ने बताया की हम कार्मिकों को 2800 ग्रेड पे मिलता है। लेकिन सरकार नवंबर 2011 के बाद से नियुक्त हुए कार्मिकों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए 2000 ग्रेड पे देने लगी थी। इसको लेकर लखनऊ खंडपीठ में वाद दायर किया गया था। जिसमें न्यायालय द्वारा 8 अगस्त को सभी कर्मियों को समान ग्रेड पे के तहत 2800 ग्रेड पे देने का आदेश पारित करते हुए सरकार के रेवेन्यू को खारिज कर दिया। उसी खुशी में महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बैठकर एक दूसरे को मिठाई बांटी है। बैठक के दौरान संघ के अधिवेशन कराने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई है। इस बैठक का संचालन सुशीला भारद्वाज ने किया। बैठक में पुष्पा सिंह, फूलमती, साधना सिंह, शीला गौतम, शशि यादव, सुधा पाण्डेय, रंजना पाण्डेय, गीता चैरसिया, सरोज यादव, उषा देवी सहित अन्य महिला स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रही।