संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। भविष्य का दूसरा नाम संघर्ष है हम लड़ेंगे और जीतेंगे। गुरुवार को देश के सभी जिला ...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। भविष्य का दूसरा नाम संघर्ष है हम लड़ेंगे और जीतेंगे। गुरुवार को देश के सभी जिला मुख्यालयो पर अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर पुरानी पेंशन हुबहू बहाली करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा है। शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं क्योंकि जो नई पेंशन व्यवस्था छच्ै के दुष्परिणाम लगातार सामने आ रहे है। जिसके तहत शिक्षकों कर्मचारियों को पेंशन के नाम पर जो धनराशि मिल रही है। जिससे न तो उनका स्वयं का खर्च और न ही उनके परिवार का खर्च चल पा रहा है। जो व्यक्ति अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय विभाग व देश की सेवाओं में देते हुए 25-30 वर्ष का योगदान दिया हो वह अपने बुढ़ापे के लिए चिंतित व परेशान हो यह न तो न्यायोचित है और न ही मानवीय दृष्टिकोण से सही है। अब केन्द्र सरकार ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया कि छच्ै व्यवस्था न्यायपूर्ण नहीं है। इसलिए एक नयी पेंशन व्यवस्था न्च्ै लेकर आयी है। लेकिन छच्ै, न्च्ै से भी ज्यादा नुकसानदेय है। जिससे छच्ै, न्च्ै से पूरे देश का कर्मचारी असंतुष्ट व चिंतित है। पुरानी पेंशन व्यवस्था शिक्षक कर्मचारी के हित में वास्तविक रूप से सामाजिक सुरक्षा का आधार स्तम्भ है। इसलिए देश भर का शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहा है। सरकार शिक्षक, कर्मचारी व देश हित में पुरानी पेंशन को हुबहू बहाल करे।
इस दौरान जनपद के अटेवा के संघर्षशील जुझारू शिक्षक सुभाष चंद्र यादव ने प्रदेश महामंत्री विजय प्रताप यादव के अगुवाई में दुर्गेश श्रीवास्तव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मनोज कुमार मौर्य, विशाल सोनकर, सचिन, रंजन कुमार, सुशील कुमार, विनीता सिंह, नवल किशोर यादव, और ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ से सीपी यादव, ओंकारनाथ, उपाध्यक्ष गुलाब चैरसिया, सुनील सिंह, राम प्रताप यादव, रतन यादव, ओम प्रकाश मौर्या, झिनकु यादव, रामप्यारे, वीरेंद्र कुमार वर्मा, बिंदु यादव आदि मौजूद रहे।