Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

समाजवाद और धर्म निरपेक्षता भारत के संविधान का प्रमुख अंग है - अनिल राजिमवाले

  सामाजिक विज्ञान विषय पर कार्यशाला का हुआ समापन संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 

सामाजिक विज्ञान विषय पर कार्यशाला का हुआ समापन

संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़। लाटघाट स्थित जोकहरा गांव में शिवबली राय आवास पर सामाजिक विज्ञान विषय पर कार्यशाला का पांच दिवसीय आयोजन सोमवार को सम्पन्न हुआ।पूर्वांचल स्तरीय इस कार्यशाला में दिल्ली से आये ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव फोरम के राष्ट्रीय महासचिव अनिल राजिमवाले मुख्य प्रशिक्षक थे।प्रशिक्षण में भाग लेने वाले लोगों को मानव समाज का इतिहास और 18 वीं शताब्दी में सुरु हुई औद्योगिक क्रांति एवं समाजवाद के बारे विस्तार से चर्चा हुई।इसका आयोजन भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ (इस्कफ) आजमगढ़ ने किया।
      कार्यशाला के समापन के दिन अनिल राजिमवाले ने कहा कि आजमगढ़ से दूर जोकहरा गांव में हमें लोगों से प्रशिक्षक के रूप में संवाद करने का मौका मिला जो यादगार रहेगा।राजिमवाले ने कहा कि संविधान,लोकतांत्रिक अधिकार और प्रगतिशील विचारों की हमे रक्षा करनी चाहिए।उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवाद और धर्म निरपेक्षता भारत के संविधान का प्रमुख अंग है जिसका आदर भारत के जनगण को श्रद्धा और पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए।
       इस अवसर पर निजी प्रवास पर अपने गांव आये पूर्व आईपीएस,प्रख्यात स्तंभकार,प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री विभूति नारायण राय ने कहा कि हमे खुशी है कि अनिल राजिमवाले का नाम सुने थे जिनसे हम अपने गांव में मिले।उन्होंने राजिमवाले को हरिऔध की कृति प्रिय प्रवास और राहुल सांकृत्यायन की पुस्तक तुम्हारी क्षय भेंट किया।श्री राय ने कहा कि दुनियां के सभी धर्मों के अपने अपने भगवान हैं।जिनके वर्चस्व को लेकर दुनियाभर में झगड़े और फसाद होते चले आ रहे हैं।वर्तमान में इजराइल के हालात रूस यूक्रेन युद्ध मानव जीवन को तहस नहस करने पर आमादा हैं।कट्टर इस्लामिक लोग मानते हैं कि सब कुछ अल्लाह की मर्जी पर हो रहा है।दुनियाभर में इस्लाम और यहूदियों का झगड़ा और भारत मे हिन्दू और मुसलमान का झगड़ा दुनियां की चर्चाओं में है।श्री राय ने आगे कहा कि भारत मे विश्व हिंदू परिषद ने वर्ष 1970 में पहली बार राम जन्म भूमि का नाम उछाला और उसके बाद दंगो की सुरुवात हुई।भारत मे हिन्दू मुसलमान के बीच नफरत के लिए कुछ खास बातें लोगों के दिल दिमाग मे बैठा दी गई हैं।जरूरत है गंगा जमुनी संस्कृति को मजबूत कर सौहार्द के रास्ते विकास करने की।संविधान और कानून के हिसाब से सबके साथ किसी भी तरह का भेदभाव न करके न्यायसंगत कार्य राज्य की प्रमुख जिम्मेदारी है।
     इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हरिमंदिर पांडेय,कमला सिंह तरकश,हिना देसाई,पद्मा राय,शिवधर राम,अशोक कुमार यादव,रामाज्ञा यादव,हरिगेन,श्यामा प्रसाद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।इस्कफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र हरि पांडेय ने प्रशिक्षण में शामिल होने वाले लोगों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close