Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

अभियोगवार विवेचनात्मक कार्यवाही की प्रगति व लम्बित के कारणों की समीक्षा की गयी

  पुलिस लाइन में वादी दिवस का आयोजन संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 

पुलिस लाइन में वादी दिवस का आयोजन

संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   


 आजमगढ़ l पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा वादी दिवस का आयोजन पुलिस लाईन स्थित सभागार में किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामिण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल के साथ जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।
 लम्बित 47 विवेचनाओं के वादी मुकदमा और विवेचक उपस्थित हुये।
अभियोगवार विवेचनात्मक कार्यवाही की प्रगति व लम्बित के कारणों की समीक्षा की गयी। वादी मुकदमा से अभियोगवार विवेचनात्मक कार्यवाही की संतुष्टी के सम्बन्ध में वार्ता किया गया। तत्पश्चात उपस्थित विवेचक से जानकारी चाही गयी। उपस्थित विवेचको द्वारा प्रगति से अवगत कराया गया। विवेचकों को विवेचना निस्तारण के सम्बन्ध में आ रही विधिक कठिनाइयों के सम्बन्ध में विधिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी गण को अर्दली रुम का आयोजन कर लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु गतिशिलता प्रदान करने विषयक निर्देश निर्गत किया गया।
उपस्थित विवेचकों को साईबर क्राइम, आईटी एक्ट, गुमशुदगी, नौकरी / पैसा दोगुना / अन्य फ्राड के सम्बन्ध विवेचनात्मक कार्यवाही के सम्बन्ध में अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया तथा प्रश्नोत्तर किया गया ।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 



close