Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

संविधान के 75 साल पूरे होने के अवसर पर संविधान दिवस पदयात्रा का आयोजन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़। नगर पंचायत माहुल के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण परिसर में नेहरू युवा केंद्र आजमगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर पदयात्रा, विचार गोष्ठी एवं पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
संविधान के 75 साल पूरे होने के अवसर पर संविधान दिवस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पदयात्रा का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देना और युवाओं के बीच लोकतंत्र की प्रस्तावना और सिद्धांतों के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। इस पदयात्रा में  नगर पंचायत माहुल के  कार्यकारी अधिकारी श्री अवधेश मिश्रा, माहुल पुलिस चैकी से चैकी इंचार्ज श्री सुधी सिंह, श्री राकेश रंजन एवं अन्य शामिल हुए। पदयात्रा में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और संविधान की उद्देशिका का पाठन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन माय भारत स्वयंसेवक  बृजेश यादव ने किया।
इस अवसर पर संजू देवी प्रधानाध्यापक एवं प्रमिला, माधुरी, समरीन रिजवी, अमृता, अरुण यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close