Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

महिला आयोग सदस्य ने सुनी पीड़ितो की फरीयाद, 23 प्रकरण का हुआ समाधन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   


आजमगढ़। उ०प्र० राज्य महिला आयोग के सदस्य डा० प्रिंयका मौर्या द्वारा जनपद आजमगढ़ के विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा मा० सदस्य डा० प्रिंयका मौर्या को बुके देकर स्वागत किया गया। जनसुनवाई के अन्तर्गत कुल 23 प्रकरण प्राप्त हुए। समस्त प्रकरण को सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, सम्बन्धित थानाध्यक्ष को प्रकरण के निस्तारण हेतु द्वारा निर्देश दिये गये। घरेलू हिंसा से पीड़ित कविता चैहान पत्नी रवि चैहान थाना जहानागंज का काफी दिनों से विवाद चल रहा था, महोदया द्वारा दोनो पक्षो का काउन्सलिंग कर सुलह-समझौता कराया गया एवं दोनो पक्ष एक दूसरे से गले मिलकर खुश हो गये। महोदया द्वारा ऐतिहासिक फैसला किया गया, जो लोगो के दिल को छू लिया। जनसुनवाई में आयी हुई पीड़िताओं को मा० महोदया द्वारा स्पान्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं कन्या सुमंगला योजना तथा श्रम विभाग की योजनाओं से लाभार्थियों को जोडा गया।
 इससे पूर्व मा० सदस्य डा० प्रिंयका मौर्या द्वारा जनपद आजमगढ़ के भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया, चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विनय कुमार सिंह एवं उनकी पुरी टीम उपस्थित पाये गये। पुरे चिकित्सालय का, सर्जीकल वार्ड का निरीक्षण किया गया तथा अनेक महिलाओं से वार्ता की गयी। सभी ने चिकित्सालय के सम्बन्ध में संतोषजनक जबाव दिया, किसी ने कोई शिकायत नही की, रसोई घर का निरीक्षण किया गया, लंच के लिए भौजन तैयार किया जा रहा था। चिकित्सालय में फायर सम्बन्धी सिस्टम का निरीक्षण किया गया तथा उसे पूर्ण कराने का निर्देश दिये गये, सोनोग्राफी तथा ब्लड जॉच की अच्छी सुविधाये पायी गयी। चिकिल्सालय में 70 मरीज भर्ती है, जिनका उपचार सही तरीके से किया जा रहा है, रिसेप्शन पर लोग लाइन लगाकर रजिस्ट्रेशन करा रहे थे। किसी को कोई शिकायत नही है। इसके अतिरिक्त वृद्धाश्रम मघवरा इनामपुर में निवासरत वृद्धजनों को विभागीय योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, भरण-पोषण अधिनियम आदि के बारे में बताया गया।
जनसुनवाई में सीओ सिटी श्री गौरब शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सधिकारी के प्रतिनिधि डा० आलेन्द्र कुमार, महिला थानाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारीगण एवं समस्त आवेदिका एवं उनके संरक्षक उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close