Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

समानता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व, सर्वधर्म समभाव,सामाजिक समरसता का संविधान देता अधिकार- नंदकिशोर यादव

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   


आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर संविधान दिवस   समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव  की अध्यक्षता में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया।
 जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान दिया। जिसमें सबको समता, समानता,स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व,सर्व धर्म समभाव,सामाजिक समरसता का अधिकार दिया। परंतु यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के बनाए हुए संविधान को मिटाना चाहती है। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। यह भाजपा सरकार अन्याय ,भ्रष्टाचार और दंगा करने में आमादा है ऐसी सरकार को जनता उखाड़ कर फेंकने का काम करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, सी पी आई माले के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण,कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह,आम आदमी पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश यादव एडवोकेट, वेद प्रकाश उपाध्यक्ष, विनोद सिंह कामरेड, मुन्नू यादव, गणेश प्रजापति, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, अजीत कुमार राव,प्रदीप कुमार,हंसराज, अरविंद कुमार,शशि कुमार, आशीर्वाद यादव,रविंद्र प्रसाद,अशोक यादव भोला आदि लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close