Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

आजमगढ़ के पहलवान का अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में लहराया परचम

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित अंडर 14 राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 15 नवंबर से 20 नवंबर 2024 गोरखपुर में आयोजित की गई। जिसमें जनपद आजमगढ़ के अरया अखाड़े के पहलवान अमित यादव ने 55 कि.ग्रा. और हिमांशु यादव 44 कि.ग्रा. में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद एवं प्रदेश का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है। दोनों पहलवानों की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा आजमगढ़ में हुई एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में कुश्ती के गुर सीख रहे हैं। इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा आने वाले समय में आजमगढ़ के पहलवान अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी अपना परचम लहराएंगे इस मौके पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव एवं आनंद देव उपाध्याय,शंभू नाथ यादव (पूर्व प्रमुख), जय प्रकाश यादव (उप क्रीड़ा अधिकारी), रामफेर यादव,लालचंद यादव,ज्ञान शंकर पहलवान, कोमल पहलवान, राम अवध यादव, राधा मोहन गोयल, भईया लाल,बुझारत यादव, जोगेंद्र यादव, युगांत उपाध्याय,रामवृक्ष यादव , गोविन्द यादव अभिषेक यादव एवं प्रवीण कुमार (सचिव जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ )में हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














close