संवाददाता - बागी न्यूज 24 श्री चित्रगुप्त वंशीय जनपद सभा के तत्वावधान में चित्रगुप्त...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
श्री चित्रगुप्त वंशीय जनपद सभा के तत्वावधान में चित्रगुप्त महाराज का पूजन उत्सव का समापन
आजमगढ़। श्री चित्रगुप्त वंशीय जनपद सभा के तत्वावधान में रविवार को हीरापट्टी स्थित चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव और कलम-दावत की पूजा का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस दौरान मुख्य अतिथि व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव एव ंसभा के अध्यक्ष अरुण प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सरस्वती जी और भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भी भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण किया। सौरभ श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हुनर संस्थान के कलाकारों द्वारा प्रथम पूज्य गणेश वंदना की प्रस्तुति आकर्षक ढंग से की गई। मिहिर, रूद्र, पारिण तन्मय, समृद्धि, लावण्या, नवी आनन्द, ओशीन, परी, प्रदीप, आयुषी, अरिश्मा, आकांक्षा, आर्वी आदि ने नृत्य और गायन प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि मसि, लेखनी के अविष्कारक और बौद्धिक कार्यो के प्रतिस्थापक के रुप में भगवान चित्रगुप्त को जाना जाता है। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रहलाद श्रीवास्तव, मंजीत प्रसाद वर्मा, डा नरेन्द्र वर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, रविशंकर, अशोक अस्थाना, राम नरायन लाल, श्रीमती नूतन श्रीवास्तव, डा. अशोक श्रीवास्तव, नरेन्द्र श्रीवास्तव, कृष्ण स्वरूप श्रीवास्तव, डा. पीएन श्रीवास्तव, मनोज अस्थाना, विनय कुमार श्रीवास्तव, संजय स्वरूप श्रीवास्तव, नागेन्द्र लाल श्रीवास्तव, अमन वर्मा, डा भक्तवत्सल, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, मुनीष अस्थाना सहित हजारों चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।