Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

अधिकारियों व कर्मचारियों को डीएम ने दिलायी संविधान प्रस्तावना की शपथ

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में अधिकारियों व कर्मचारियों को डीएम  ने दिलायी संविधान प्रस्तावना की शपथ
आजमगढ़। संविधान के 75 साल पूरे होने पर स्वतंत्रता के अमृत काल में संविधान दिवस 2024 के अवसर पर आज लोक भवन लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में किया गया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी विनय कुमार गुप्ता एवं कलेक्ट्रेट के समस्त समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संविधान निर्माता डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का पाठन कर शपथ दिलायी गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत का संविधान 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन में बहुत ही कठिन परिश्रम से तैयार हुआ। इसका मूल मंत्र न्याय, समानता और विविधता में एकता है। डाॅ0 भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक माना जाता है। वह भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार थे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 




close