Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

शिक्षा से ही किसी भी देश व समाज की दिशा बदल सकती है -प्रो. संजीव शर्मा

           महाराणा प्रताप सेना ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति का जोरदार किया  संवाददाता - बागी न्यूज 24  

          महाराणा प्रताप सेना ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति का जोरदार किया 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। महाराणा प्रताप सेना द्वारा महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा का जोरदार स्वागत गुरूवार को गरूण होटल के सभागार में किया गया। सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पाजंलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके बाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने कुलपति प्रो. शर्मा को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह स्मारिका ’पराक्रम’ प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद कुलपति प्रो. शर्मा के हाथों पराक्रम के सम्पादक डा. सुभाष सिंह, हरि ओम सिंह, लेखक सहायक आचार्य डा. प्रवेश सिंह, डा.धनश्याम दुबे, डा. ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी, डा. प्रतिभा सिंह को विशेष योगदान के लिए अंगस्त्रम्, स्मृति चिन्ह, पराक्रम स्मारिका प्रदान कर सम्मानित किया गया।  
अभिभावदन से अभिभूत कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षा से ही किसी भी देश व समाज की दिशा बदल सकती है। इसके लिए एक-एक करके निर्धारित लक्ष्य बनाया जायेगा और उसी के अनुरूप चलकर एक आदर्श विवि के रूप में महाराजा सुहेलदेव विवि को स्थापित किया जाएगा। विश्वविद्यालय को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए विवि प्रबंधन के साथ-साथ आजमगढ़ और मऊ के सभी नागरिकों का सकारात्मक सहयोग चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बहुत से विभागों  के विस्तार किये जाने की बात कही। साथ ही विवि में यातायात की बेहतर व्यवस्था सुलभ कराने के लिए अपने प्रयास को बताया। इस दौरान कुलपति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह के कार्यो की सराहना किया।
विश्वास प्रकट करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने कहाकि कुलपति के निर्देशन में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयो में शामिल होंगा और आजमगढ़, मऊ के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी महाराणा प्रताप सेना की जरूरत होगी वह सदैव तत्पर रहेगी।
अन्य वक्ताओं में विशिष्ट अतिथि अशोक अग्रवाल आदि शामिल रहे। अध्यक्षीय संबोधन में रामबचन सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। अंत में सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, शिवम सिंह, आदि ने कुलपति को सम्मानित किया।
इस अवसर पर हरिवंश सिंह, प्रांशु सिंह, मिथिलेश सिंह, दिनेश खंडेलिया, चन्दन सिंह, एमपी सिंह, राजेश सिंह, अच्युतानंद तिवारी, जय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 


   

close