Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE
Tuesday, July 8

Pages


Breaking

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने किया ध्वजारोहण

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दिए। जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भारत रत्न, बाबा साहब, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में भारत का संविधान लिखा और और संविधान में समता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व,सामाजिक समरसता व धर्मनिरपेक्ष, बिना भेदभाव के सबको समानता का अधिकार दिया।
          26 जनवरी सन् 1950 को देश का संविधान लागू हुआ। लोकतंत्र की स्थापना हुई और संविधान लागू हुआ,उसी की याद में हर वर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है।
      कार्यक्रम में अजीत कुमार राव, विवेक सिंह, जीएस प्रियदर्शी, मो.आरिफ खान, राम सिंगार यादव, बबीता चौहान,कुणाल मौर्य,संतोष कुमार गौतम, किरन श्रीवास्तव, राजेश यादव गेलवारा, गौरव यादव,रविंद्र कुमार एडवोकेट, विनोद यादव, कमालुद्दीन, राम समुझ,वेद प्रकाश यादव, रविकांत यादव, धर्मेंद्र यादव, विरेन्द्र यादव, रणविजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 


  

close