Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

प्रयागराज जा रही बस अनियंत्रित होकर खड्ड मे गिरी दर्जन यात्री घायल

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ। आजमगढ़ से प्रयागराज जा रही बस अनियंत्रित होकर खड्ड मे चली गई। बस मे एक दर्जन यात्री घायल हो गये।पुलिस औ...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ। आजमगढ़ से प्रयागराज जा रही बस अनियंत्रित होकर खड्ड मे चली गई। बस मे एक दर्जन यात्री घायल हो गये।पुलिस और नागरिकों ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों का स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आजमगढ़ से प्रयागराज बस यात्रियों को लेकर बुधवार की रात जा रही थी। बस ज्योंही शंकरपुर चेकपोस्ट से आगे चल कर नेशनल हाईवे तक पहुंचने वाली थी उस से पहले ही खड्ड मे अनियंत्रित होकर चली गई।इसी दौरान आगे जा रहे बाइक सवार भी चपेट मे आ गये। बस खड्ड मे जाते ही यात्रियों मे चीख पुकार मच गई। स्थानीय नागरिक पहुचे और सूचना पुलिस को दी। बस से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस मे एक दूसरे पर गिरने से यात्रियों को चोटे आई थी। सभी घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जहा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों मे रानीकीसराय कस्बा निवासी पिंटू 30 वर्ष, पिंटू की पत्नी नीशा 26 वर्ष, सुधांशु 7 वर्ष, हिमांशु 15 वर्ष और दिव्यांशु 9वर्ष थाना जहानागंज, रामलाल शेरपुर थाना निजामाबाद, बस चालक जीतालाल निवासी इलाहाबाद समेत अन्य सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 


close