Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

चन्द्रजीत यादव के सामाजिक न्याय के सिद्धांत को आत्मसात किया गया

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   सामाजिक न्याय आंदोलन के बिना पूरी दुनिया में समतामूलक समाज की स्थापना कर पाना असंभव - संग्राम यादव आजमगढ़। जनपद...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24  

सामाजिक न्याय आंदोलन के बिना पूरी दुनिया में समतामूलक समाज की स्थापना कर पाना असंभव - संग्राम यादव
आजमगढ़। जनपद में सुप्रसिद्ध नेहरू हॉल के सभागार में स्मृतिशेष चन्द्रजीत यादव जी की 18 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशिष्ट समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें  चन्द्रजीत यादव के कृतित्व और व्यक्तित्व के साथ ही उनकी सामाजिक न्याय की अवधारणा पर विद्वानों ने जमकर बहस किया। इस बहस में अधिकांश लोगों ने चन्द्रजीत यादव के सामाजिक न्याय के सिद्धांत को आत्मसात किया और यह भी कहा कि सामाजिक न्याय के आंदोलन के बिना देश ही नहीं पूरी दुनिया में समतामूलक समाज की स्थापना कर पाना असंभव है।
        आज स्मृतिशेष चन्द्रजीत यादव की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित नेहरू हॉल में आयोजित कार्यक्रम में , चंद्रजीत यादव सामाजिक न्याय और वर्तमान परिवेश, विषय पर बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने चन्द्रजीत यादव की विलक्षण राजनीतिक प्रतिभा का उल्लेख किया। चन्द्रजीत यादव को विभिन्न दृष्टिकोण से देखा और परखा गया। महत्वपूर्ण यह रहा की कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिवली नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अलाउद्दीन ने कहा कि चन्द्रजीत यादव पर आधारित संगोष्ठी की अध्यक्षता एक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति द्वारा करा कर सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत किया।
      विधायक संग्राम यादव की स्थापना थी कि लोकतांत्रिक मूल्य को और लोकतांत्रिक शक्तियों को कमजोर किया जा रहा है। चन्द्रजीत यादव के सामाजिक न्याय के आधार पर ही संघर्ष खड़ा कर लोकतंत्र को बचाया जा सकता है।
       विधायक अखिलेश यादव ने चन्द्रजीत यादव को स्मरण करते हुए कहा कि राजनीति में बौद्धिक वर्ग के लोगों की कमी होती जा रही है,चन्द्रजीत यादव दुनिया में राजनीति के बौद्धिक वर्ग के रूप में अपनी पहचान रखते थे। डॉ नरेंद्र नाथ यादव चन्द्रजीत यादव के आंदोलनो को याद करते हुए कहा कि यादव साहब किसी के आंदोलन का हिस्सा नहीं बनते थे। वे विभिन्न सवालों पर आंदोलनो का सृजन करते थे।
      शिबली अकादमी के उमैर सिद्दीकी नदवी ने बढ़ती सांप्रदायिकता के जहर से समाज में उत्पन्न हो रहे दूषित वातावरण पर चिंता व्यक्त करते हुए चन्द्रजीत यादव की प्रासंगिकता को आवश्यक बताया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने दलित, पिछड़ा,अल्पसंख्यक की एकता कायम कर चन्द्रजीत यादव के सपनों के समाज का निर्माण किया जा सकता है। गोष्ठी को दीवानी बार के पूर्व अध्यक्ष दयाराम यादव,पूर्व उपाध्यक्ष बेलाल अहमद, लालचंद यादव गाजीपुर, खुर्शीद आलम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदय राज यादव, रामबुझारत यादव, मुन्नू यादव,राम अवध यादव,मंत्रराज यादव, दिनेश यादव, योगेंद्र यादव,अजीत सिंह यादव संस्थापक गुड़िया सेवा संस्थान, डॉ रवि सिंह यादव प्रबंधक,लक्ष्मी शंकर यादव प्रवक्ता, अंजली यादव,राम गणेश प्रजापति, प्रदीप यादव, विजयानन्द मौर्य, विमला यादव एडवोकेट, मीनू यादव,कंचन मौर्य रामफूल यादव,प्रीति तिवारी,सुनीता देवी आदि ने संबोधित किया। वरिष्ठ पत्रकार विजय यादव,कांग्रेस नेता जवाहर सैनी,मनोज बरनवाल, विनय बरनवाल,सुनील यादव ,चंद्रशेखर आजाद राजन सिंह, जेपी सिंह आदि उपस्थित थे
      सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र के निदेशक रामजनम यादव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था दिनेश यादव,उमेश, गोविंद, विनोद राम ने किया। रामकुमार यादव ने संचालन किया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close