Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

घाघरा नदी पर बना रहे सेतु का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद आजमगढ़ में विभिन्न योजनाओं के निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन हेतु नामित किए ग...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद आजमगढ़ में विभिन्न योजनाओं के निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन हेतु नामित किए गए नोडल अधिकारी, आयुक्त खाद एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश शासन श्री भूपेंद्र यस चैधरी ने आज अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन आजमगढ़ एवं गोरखपुर को जोड़ने वाले घाघरा नदी पर निर्माणाधीन हाजीपुर गोला सेतु एवं संपर्क मार्ग से मुख्य मार्गध्हाईवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण कार्यों का गहनता,बारीकी से निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से सेतु एवं संपर्क मार्ग कितने समय से लंबित है तथा क्यों लंबित इसका क्या कारण है एवं इसकी लागत जब सेतु निर्माण की स्वीकृति मिली थी तब क्या थी तथा अब रिवाइज्ड ऐस्टीमेट के अनुसार लागत क्या है। उन्होंने इसके कार्यों के लिए किए गए टेंडर एवं कार्य के सापेक्ष किए गए भुगतान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। इसके टेंडर एवं अब तक हुए निर्माण कार्य की लागत एवं शासन द्वारा उक्त कार्य के लिए अब तक कितनी धनराशि स्वीकृत की गई तथा स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष कितनी धनराशि अवमुक्त की गई तथा और मुक्ति की गई धनराशि के सापेक्ष कितना कार्य हुआ के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त किया। खाद्य एवं रसद आयुक्त,नोडल अधिकारी ने संपर्क मार्ग एवं सेतु के डिजाइनध्लेआउट का भी गहराई से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सेतु से जोड़ने वाले पहुंच मार्ग की चैड़ाई की माप भी कराई। अधिशासी अभियंता सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया की सेतु निर्माण की स्वीकृति के समय पहुंच मार्ग की कुल लागत 173 करोड़ जो वर्तमान में रिवाइज होकर 246 करोड़ हो गई है। अधिशासी अभियंता ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया की बजट के प्राप्त होते ही कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण करने का नया लक्ष्य जनवरी 2026 निर्धारित किया गया है जिसे प्रत्येक दशा में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि बजट अभाव एवं डिजाइन बदलने के कारण जनवरी 2021 से कार्य बंद था। उन्होंने नोडल अधिकारी को अवगत कराया की पहुंच मार्ग की लंबाई हाईवे तक पहुंचाने के लिए 5 किलोमीटर है तथा 2 लेन हैं। उन्होंने नोडल अधिकारी को अवगत कराया नदी के उस पार छभ्- 27 राम जानकी मार्ग से सीधे जुड़ा हुआ है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पहुँच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुँच मार्ग में तटबन्ध का कार्य लगभग 95 प्रतिशत तथा पहुँच मार्ग में 03 लघु सेतुओं में से 02 लघु सेतु का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा तृतीय लघु सेतु का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त तटबन्ध के सुरक्षात्मक कार्य हेतु लॉचिंग एप्रन में वायरकेट के साथ बोल्डर पिचिंग तथा अपस्ट्रीम साइड के स्लोप पर बोल्डर पिचिंग का कार्य प्रगति पर है। उक्त मार्ग पर कराये जा रहे कार्य की प्रगति व गुणवत्ता प्रथम दृष्टया संतोषजनक है।
नोडल अधिकारी के भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना अधिशासी अभियंता सेतु निगम अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 

close