Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

डिजिटल लोन सेवा प्रदाता शुभ आनंद फाइनेंशियल सर्विसेज का भव्य उद्घाटन

                  शुभ आनंद फाइनेंशियल सर्विसेज करेगा डिजिटल क्रांति : सुशील सिंह संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़। एलवल स्थित डिजिटल लोन ...

 

                शुभ आनंद फाइनेंशियल सर्विसेज करेगा डिजिटल क्रांति : सुशील सिंह

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। एलवल स्थित डिजिटल लोन सेवा प्रदाता शुभ आनंद फाइनेंशियल सर्विसेस का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदर सुशील कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित तिवारी भी मौजूद रहे। सर्विसेस का शुभांरभ होने से अब आजमगढ़वसियों को सीधे डिजिटल सेवा का लाभ मिलेगा। जो हर वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सिंह ने कहाकि मोदी सरकार ने डिजिटल भारत का जो सपना देखा है उसे निश्चित ही शुभ आनंद फाइलेशियल सर्विसेस के जरिये पूरा किया जा सकता हैं। हर व्यक्ति को आज के दौर में लोन की आवश्यकता है, और अपने व्यवसाय और अपनी जरूरतों को एक डिजीटल क्लिक के साथ पूरा किया जा सकता है। इसकी शर्ते आसान है और यह बेहद सुरक्षित, सरल, पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया हैं निश्चित ही यह आजमगढ़ के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।
भाजपा वरिष्ठ नेत्री श्रीमती संगीता तिवारी व अमित तिवारी ने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफार्म की प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित, सरल, पारदर्शी और तेज़ है। आवेदन करने के कुछ ही समय में लोन स्वीकृति की सुविधा मिल जाती है। आजमगढ़वासियों को अब इसके लिए महानगरों की तरफ नहीं देखना होगा। हम कामना करते है कि यह सेवा मण्डल के और भी शहरों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी डिजिटल फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी की सुविधा पहुंचे, जिससे हर वर्ग का व्यक्ति बिना जटिल प्रक्रिया के आर्थिक सहायता प्राप्त कर सके।
आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुए संस्था के फाउंडर एवं सीईओ पंकज कुमार उपाध्याय ने बताया कि शुभ आनंद फाइनेंशियल सर्विसेस एक ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म है, जो भारत के किसी भी कोने में बैठे नागरिकों को बिना बैंक जाए लोन प्राप्त करने की सुविधा देता है। अब आजमगढ़ वासी कार लोन, होम लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, लोन अगेंस्ट प्रोपर्टी, लैंड परचेज लोन, का लाभ एक डिजिटल क्लिक के साथ कर सकेंगे। यह सुविधाएं अब तक महानगरो तक ही उपलब्ध थी।
इस अवसर पर मोहम्मद अफजल,पं. निशीथ रंजन तिवारी एड. मृगांक शेखर सिंहा, श्रीराम मिश्रा, रामअववतार जायसवाल, भोला तिवारी, रामजनम निषाद, संदीप गुप्ता, एड शशिकांत पांडेय मनोज बरनवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, मुकेश उपाध्याय नंदू, विवेक उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close