Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

जान बचाना इंसानियत को बचाना देवदूतों की प्राथमिकता : राणा बलवीर सिंह

  राणा बलवीर सिंह को मिली देवदूत वानर सेना की कमान संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़। देवदूत वानर सेना आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष की कमान राणा बल...

 

राणा बलवीर सिंह को मिली देवदूत वानर सेना की कमान

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। देवदूत वानर सेना आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष की कमान राणा बलवीर सिंह को मिलने से हर्ष व्याप्त है। श्री सिंह को लोगों ने मार्ल्यापण कर बधाईयां दी वहीं सोशल मीडिया पर सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय की सराहना की गई। देवदूत वानर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दुबे ने बताया कि देवदूत वानर सेना की राष्ट्रीय कार्य कारिणी द्वारा आजमगढ़ जनपद के तरंवा क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी राणा बलवीर सिंह पुत्र बालेश्वर सिंह को आजमगढ़ जिला प्रभारी/जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राणा बलवीर सिंह की संगठन के प्रति गहरी निष्ठा प्रतिबद्धता व कार्य क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी दी गई है, वे संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए जान बचाना इंसानियत को बचाना का प्रचार-प्रसार करेंगे और एक मजबूत देवदूत वानर सेना आजमगढ़ में खड़ा करेंगे। देवदूत वानर सेना के नवनियुक्त जिला प्रभारी राणा बलवीर सिंह ने कहाकि संगठन ने मुझे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है जिस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने सभी सामाजिक व्यक्तियों, संगठनों का आभार जताते हुए कहाकि सामाजिक सरोकारों को हमें मिल-जुलकर आगे भी जारी रखना होगा। देवदूत वानर सेना प्रत्येक सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी और समाज के लिए 24 घंटे तत्पर रहने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहाकि सेना के सभी साथी देवदूत बनकर समाज के सजग प्रहरी के रूप में कार्य करेंगे और आजमगढ़ के सामाजिक क्षेत्र में नए परिवर्तन की शुरूआत होगी। जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बधाई देने वालों में संतोष सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष शरद सिंह, अमित राय, रणंजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, सूर्यभान, हंसराज, जगदीश शुक्ला आदि शामिल रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close