Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

लालगंज में होमियोपैथ के डॉक्टर ने इंजेक्शन से ले लीया महिला की जान

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     कब तक चलाते रहेंगे मोटी रकम देकर बिना डॉक्टर के फर्जी अस्पताल आजमगढ़ में फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों के मामले में ...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

कब तक चलाते रहेंगे मोटी रकम देकर बिना डॉक्टर के फर्जी अस्पताल

आजमगढ़ में फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों के मामले में आजमगढ़ का लालगंज बाजार बहुत मशहूर हो गया है। लेकिन भ्रस्टाचार में डुबकी लगा रहे स्वास्थ्य विभाग पर कोई फर्क नही पड़ रहा है। आये दिन फर्जी डॉक्टर जनता के जीबन के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आखिर किसके श पर बिना डॉक्टरों के फर्जी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद फर्जी अस्पताल में ताला बंद होता है कुछ समय बाद पुनः खोल दिया जाता है जिसकी शिकायत अनगिनत बार किया गया लेकिन जिले के भ्रस्ट अधिकारियों के कान तक जूं तक नही पहुंच पाता है। लालगंज बाज़ार में फर्जी डॉक्टरों का आतंक अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला स्तर के अधिकारियों की मिली भगत से यह झोला छाप डॉक्टर आए दिन किसी न किसी मासूम मरीज़ की जान ले लेते हैं। कहने को तो सूबे के मुखिया स्वास्थ्य विभाग को सुधारने के बड़े, बड़े दावे करते हैं। लेकिन उनके ही अधिकारी उनके आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। आजमगढ़ का स्वास्थ्य विभाग सरकार को बदनाम करने में कही से कोई कसर नही छोड़ रहा है। आजमगढ़ के सी एम ओ डॉक्टर अशोक कुमार हॉस्पिटलों का रजिस्ट्रेशन अवश्य करते हैं। लेकिन यह नहीं पता करते हैं कि जिस डॉक्टर के नाम पर हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं क्या वह हॉस्पिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं या नहीं।

इसी तरह का एक मामला आजमगढ़ जिले की लालगंज बाज़ार का है एक डॉक्टर तो खुद होमियोपैथ के डॉक्टर हैं। और एलोपैथ से रमा हॉस्पिटल एण्ड हार्ड केयर सेन्टर नाम से हॉस्पिटल चलाते हैं। रात में करीब दो बजे ग्राम नारायण पुर नेवादा निवासिनी दुलारी देवी पत्नी राम बली को बांह में दर्द हुआ और वह रमा हॉस्पिटल एण्ड हार्ड केयर सेन्टर पर डॉक्टर विमल कुमार के हॉस्पिटल पर दिखवाने पहुंची जहां होमियोपैथ के डॉक्टर ने महिला मरीज को इंजेक्शन लगाया और महिला की  मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उनको दवा की पर्ची भी नहीं दी।

इस प्रकार लालगंज में फर्जी डॉक्टरों के द्वारा दर्जनों मासूम मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वहीं विभाग मौन धारण कर कुंभकरण की नींद सो रहा है।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695












close