Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

योगी सरकार में जनपद मे कोई विकास कार्य नहीं हुआ - हवलदार यादव

संवाददाता - बागी न्यूज 24     समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ की प्रेसवार्ता    आजमगढ़   l माननीय योगी ज...

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ की प्रेसवार्ता
   आजमगढ़   l माननीय योगी जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जनपद के दौरे पर आ रहे हैं उन्होंने आम चुनाव के समय घोषणा किया था कि आजमगढ़ का विकास वाराणसी व गोरखपुर की तरह होगा लेकिन साढ़े आठ की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की  सरकार में जो विकास कार्य हुए थे उसके अलावा विकास का  कोई कार्य योगी सरकार में नहीं हुआ। बल्कि जो काम अधूरे रह गए थे उन कार्यों को करने के लिए पैसा नहीं दिया गया जो धर में लटके हैं।
             उक्त बातें समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा  l      
         उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आजमगढ़ व जनता का मुख्यमंत्री से सवाल है कि घाघरा नदी, तहसील सगड़ी में हाजीपुर आजमगढ़ से गोला (गोरखपुर) तक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में स्वीकृत हो गया था व निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था उस पुल का निर्माण कार्य पूरा क्यों नहीं हो रहा है। सन् 2016-17 में पीजीआई -चक्रपानपुर जाने वाली सड़क व मेहनाजपुर-चिरैयाकोट सड़क का फोरलेन बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत क्यों नहीं हुआ। 
जनपद की महत्वपूर्ण सड़क कप्तानगंज से अहिरौला, सिकंदरपुर से नरियांव, महाराजगंज से बिलरियागं  जीयनपुर,भदुली से निजामाबाद होते हुए पवई ,कलान का निर्माण क्यों नहीं हुआ। आजमगढ़ से दोहरी घाट का फोरलेन का निर्माण क्यों नहीं हुआ। 
आजमगढ़ की विद्युत व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है केवल गांव में 6-7 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है वह भी कई बार कट रही है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है किसान धान की बेहन (बीज) नहीं डाल पा रहा है।
        जनपद में सरकारी विभागों के कार्यालयों में घोर भ्रष्टाचार व्याप्त है। तहसीलों और थानों पर जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है।
    प्रधान मंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास आदि योजनाओं में  अधिकारी व कर्मचारी बड़े पैमाने पर लूट कर रहे हैं। मनरेगा मजदूरों के मजदूरी का पैसा 5 से 6 महीने तक नहीं मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी जिस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने आ रहे हैं उसमें घोर भ्रष्टाचार हुआ है। चकिया सुलिमापुर, आजमगढ़ से गोरखपुर एक्सप्रेस वे पर लगभग अनुमानित लागत 7283 करोड रुपए है। तीनों एक्स प्रेस वे जब कि उसकी लंबाई 91.5 किलोमीटर है। 
इससे स्पष्ट होता है कि बड़े पैमाने पर घोर भ्रष्टाचार हुआ है।
        विधायक-अखिलेश यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर  जनपद के विकास के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह निर्देश होना चाहिए था कि  जनपद के जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर विकास के बारे में रैली जाए। लेकिन योगी सरकार संविधान व लोकतंत्र की मर्यादाओं को समाप्त कर दिया है मनमाना ढंग से शासन चलाया जा रहा है। उन्होंने जनपद में जिर्ण सिर्ण जर्जर सड़कों के निर्माण में घोर लापरवाही इंगित किया। 
 विधायक बेचई सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों मुसलमान पर आए दिन जुल्म बढ़ रहा है मुख्यमंत्री मूकदर्शक बने हुए हैं अपराधियों के हौसले बुलंद हैं उन्होंने भी अपने क्षेत्र के विकास के बारे में बताया।
             प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर, अजीत कुमार राव, विवेक सिंह, जीएस प्रियदर्शी आदि लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695












 

close