सरकार हमेशा पूंजीवाद को बढ़ावा देती है : बेचई सरोज संवाददाता - बागी न्यूज 24 लालगंज /आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिले...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
लालगंज /आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा लालगंज के चकिया भगवानपुर में पीडीए चर्चा का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव की अध्यक्षता मे किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा विधायक बेचई सरोज ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी दलितों पिछड़ो के हक और अधिकार को छीनना चाहती है।बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के द्वारा संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। बाबा साहब को भाजपा हमेशा से अपमानित करने का काम किया है। जिसे समाजवादी पार्टी कभी बर्दाश्त नही करेगी। विधायक ने कहा कि आज किसानों की खेती का काम चल रहा है, लेकिन नहरें सूखी हैं। बिजली गायब है, सहकारी समितियां पर खाद नदारत हैं। यह सरकार हमेशा पूंजीवाद को बढ़ावा देती है।भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर मुद्दे पर फेल है। किसान छात्र सभी लोग परेशान है कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव करती है।आज जिस प्रकार से परिषदीय विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। उससे सबसे ज्यादा प्रभावित इसी वर्ग के बच्चे होंगे, जो कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है। उससे वंचित करने का प्रयास बीजेपी सरकार कर रही है। आज किसान, छात्र, नौजवान,सभी लोग परेशान है। नहरो मे पानी नहीं आ रहा है। बिजली की अंधाधुंध कटौती से किसान मायूस हैं। आखिरकार अन्नदाता के साथ ये सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार आज उनका समय से खाद बिजली नहीं दे पा रही है, जनता ने अब मन बना लिया है कि 2027 के चुनाव में सबक सिखाएंगे। आज समाज मे शिक्षा के प्रति जागरूकता कम दिखाई दे रहा है। इसके लिए सरकार की उदासीन नीतिया जिम्मेदार हैं। कार्यक्रम मे सेक्टर प्रभारी सूरज यादव, नूर आलम, पांचू यादव, रामआसरे चौहान, महेन्द्र यादव, पूर्व सभासद रामवृज यादव, पूर्व प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


