Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कोतवाली पहुंच दी तहरीर

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़। भाजपा नेता पर जानलेवा हमला बाल बाल बचे, कोतवाली पहुंच दी तहरीर, राजनैतिक द्वेष के चलते बदमाशों पर हम...

 



संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। भाजपा नेता पर जानलेवा हमला बाल बाल बचे, कोतवाली पहुंच दी तहरीर, राजनैतिक द्वेष के चलते बदमाशों पर हमले का लगाया आरोप, कहा गोली चलाकर ईट पत्थर से हुआ हमला।शुक्रवार को शहर कोतवाली पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह ने लिखित तहरीर देकर खुद के ऊपर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बीती रात उकरौडा स्थिति सर्विसलेन के पास एक ढाबे पर अपने कार्यकर्ताओं संग भोजन करने पहुंचे थे। आरोप है कि ढाबे से वापस लौटते समय कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो द्वारा उनके ऊपर हवाई फायर करते हुए ईट पत्थर से  जानलेवा हमला किया गया। जिसमें मेरी फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछे का शीशा बुरी तरह से टूट गया। कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदता के चलते उनके ऊपर यह जानलेवा हमला कराया गया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close