Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

नव-निर्मित भवन का राज्यमंत्री ने किया भव्य वर्चुअल लोकार्पण

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़ l कार्यालय उप निबन्धक सगड़ी जनपद आजमगढ़ के नव-निर्मित भवन का भव्य वर्चुअल लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार क...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़ l कार्यालय उप निबन्धक सगड़ी जनपद आजमगढ़ के नव-निर्मित भवन का भव्य वर्चुअल लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार के रवीन्द्र जायसवाल (स्वतंत्र प्रभार), राज्यमंत्री स्टाम्प, न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया। मंत्री जी द्वारा अपने वक्तव्य में  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के सरकार के विकास व निर्माण की प्रतिबद्वता को उद्घृत किया। विभाग के पुराने, जर्जर भवन की जगह पर नये उप निबन्धक कार्यालय के निर्माण व जनता के लिए सुविधाओं पर जोर दिया। भवन के पूजन-कार्यक्रम का शुभारम्भ आजमगढ़ मण्डल के मण्डलायुक्त विवेक एवं जिलाधिकारी आजमगढ़ रवीन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में विभाग के उपायुक्त स्टाम्प श्री अविनाश पाण्डेय द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में आजमगढ़ जिले के सहायक आयुक्त स्टाम्प आजमगढ़ राजेश कुमार व उप निबन्घक सगड़ी प्रदीप कुमार सिंह, उप निबन्धक सदर जितेन्द्र कुमार तिवारी, उप निबन्धक फूलपुर विवेक कुमार श्रीवास्तव, उप निबन्घक निजामाबाद सुनील कुमार सिंह, उप निबन्धक लालगंज सुनील कुमार, उप निबन्धक मार्टिनगंज राममूरत व जनपद बलिया के सहायक आयुक्त स्टाम्प राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, जनपद मऊ के सहायक आयुक्त स्टाम्प श्री राकेश कुमार सिंह, महराजगंज जिले के सहायक आयुक्त स्टाम्प आलोक शुक्ला व उप निबन्धक सदर बलिया विनय सिंह, उप निबन्धक मऊ सदर अम्बुज मिश्रा व उप निबन्धक महराजगंज सदर कमलेश वर्मा, उप निबन्धक पवन पाण्डेय आदि अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मंत्री जी के वर्चुअल लोकार्पण के समय भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरक्ष प्रांत सहजानन्द राय जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरक्ष प्रांत अरबिन्द जायसवाल जी, विधान परिषद सदस्य विक्रान्त सिंह “रिशू“, श्रीमती वंदना सिंह, पूर्व विधायक सगड़ी, मण्डल अध्यक्ष जीयनपुर प्रेमभूषण सिंह, मण्डल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा “पिन्टू“ ब्लाक प्रमुख अजमतगढ़, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जयप्रकाश सिंह व श्री दिवाकर सिंह व पत्रकार बन्धू सहित लगभग 500 से अधिक लोग उपस्थित रहे। सगड़ी की जनता सहित विभाग के अधिकारियों द्वारा मंत्री जी के योगदान पर आभार प्रकट किया गया।     

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close