Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक सम्पन्न

  गौ माता के धार्मिक, वैज्ञानिक महत्व पर हुआ मंथन, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन विस्तार के मंत्र संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़। विश्व हि...

 

गौ माता के धार्मिक, वैज्ञानिक महत्व पर हुआ मंथन, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन विस्तार के मंत्र

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग, गोरक्ष प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार से रविवार तक पालीवाल मैरिज प्लाजा में सम्पन्न हुई। बैठक में गोरक्ष प्रांत के 21 जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत गौ माता के पूजन व आरती से हुई, जिसके बाद वराह पीठ के महंत श्याम नारायण दास जी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के केंद्रीय सह मंत्री सुरेंद्र लांबा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं गोपाल बनकर गौ सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। उन्होंने गौ माता के धार्मिक, चिकित्सकीय, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पहलुओं को विस्तार से बताया। जैविक कृषि प्रशिक्षण प्रमुख चंद्रभान सिंह ने रासायनिक खेती के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता घट रही है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने गौ आधारित खेती अपनाने का आह्वान किया। बैठक पहले दिन तीन सत्रों और दूसरे दिन चार सत्रों में चली। इसमें संगठन विस्तार, गोरक्षा अभियान की रणनीति, ग्राम स्तर तक कार्यकर्ता सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रांत सह संगठन मंत्री दीपेश जी, प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह व तारकेश्वर जी, गोरक्षण एवं संवर्धन परिषद के अध्यक्ष मोहन उपाध्याय, प्रांत मंत्री यशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल, महिला गोरक्षा प्रमुख रीना जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। इसमें रामकृष्ण मिश्रा, अमित जी, डॉ. सोमिता श्रीवास्तव, दिव्यांशु जी, अजीत जी, गोपाल दुबे, विनोद सोनकर, मनोज शाही, लालकृष्ण दुबे, आर.बी. प्रजापति, इंदु निषाद, अभिषेक सिंह, प्रवीण बरनवाल, दिनेश चौहान, अंशुमान राय, रूपेश विश्वकर्मा, सूर्यांश सोनकर, आलोक सिंह, दीपक वर्मा, पप्पू शर्मा, नीरज पाठक, लोकेश सिंह, सतीश चौहान व उमेश चौहान शामिल रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close