पुरानी पेंशन बहाल करो के नारों से गूंज उठा जिला मुख्यालय संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए लगातार संघ...
पुरानी पेंशन बहाल करो के नारों से गूंज उठा जिला मुख्यालय
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए लगातार संघर्षरत संगठन अटेवा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय के डीएवी इंटर कॉलेज के पास स्थित गांधी तिराहे से एनपीएस, यूपीएस,निजीकरण,विद्यालय मर्जर के विरोध में एक पैदल रोष मार्च निकाला गया। इस मार्च में सैकड़ो की संख्या में जिले भर के शिक्षकों कर्मचारियों,अधिकारियों ने रैदोपुर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए देश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अटेवा आजमगढ़ के मण्डलीय मंत्री राजेश सिंह,सुभाष चन्द यादव, संरक्षक गिरीश चतुर्वेदी तथा सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर यह रोष मार्च निकाला गया है, इस मार्च में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, चिकित्सा महासंघ,नर्सेज एसोसिएशन,टीएससीटी,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ,पीडब्ल्यूडी,विद्युत विभाग,सिंचाई विभाग,दीवानी न्यायालय,प्राथमिक के शिक्षकों से लेकर उच्च शिक्षा तक के विभिन्न शिक्षक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी,सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम में भाग लेते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि अटेवा ही पूरे देश- प्रदेश में पुरानी पेंशन, निजीकरण,विद्यालय मर्जर की लड़ाई लड़ रहा है,इसलिए उनका संघ अटेवा के संघर्ष के सभी कार्यक्रमों का हमेशा से समर्थन करता आया है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि आज ज्ञापन देकर मांग की गई है,यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन पूरे जिले के शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी सामूहिक उपवास करेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग़ करने आए आजमगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी नवल किशोर ने बताया सरकार को शिक्षक कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल कर देना चाहिए जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा संघर्ष के अगले क्रम में गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर एक अक्टूबर को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर सोशल मीडिया कैंपेन चलाया जाएगा। मार्च में आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द यादव ने बताया कि इन सब कार्यक्रमों के बावजूद यदि सरकार नहीं चेती तो संविधान दिवस के एक दिन पूर्व 25 नवंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली में पूरे देश के लाखों,शिक्षकों,कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ पुरानी पेंशन बहाली तक चलने वाला बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
आज के इस कार्यक्रम में मंडलीय संगठन मंत्री राम रतन यादव, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जय प्रकाश यादव,प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह,डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रण विजय,जिला मंत्री ऋषि देव मौर्य,महेंद्र, उपाध्यक्ष अशोक कुमार भारतीय पीडब्लूडी नियमित वार्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामकेश ,जिला मंत्री चंद्रजीत यादव,उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल संघ के जिलाअध्यक्ष अंजनी तिवारी,जिलामंत्री लालधर यादव, सफाई कर्मचारी संघ के जिला जिला महामंत्री ओंकारनाथ, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिला अध्यक्ष तेजू सिंह, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष एवम प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज आजमगढ़ सुशील कुमार जिला मंत्री विनय सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा संघ राजारामजी,माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश मंत्री श्री बिरजू सरोज,शिवा डिग्री कॉलेज तेरही कप्तानगंज के अध्यक्ष डॉक्टर मनोज द्विवेदी, उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राम उजागर शुक्ला,संरक्षक रामअवध यादव, टीएससीटी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय,प्रवक्ता मनोज राय, अटेवा के सुरेंद्र यादव,ओपी मौर्य, सतीश पटेल,ब्रजेंद्र शर्मा,आलोक राय,राघवेंद्र चौहान,नंदलाल मौर्य,रमेश यादव,बीना गौतम,अजय मौर्य,अशोक यादव,उमाशंकर,महेंद्र यादव,श्रवण कुमार,दिलीप यादव,जीत बहादुर,संजय यादव,महेंद्र मृदुल,प्रमोद यादव,सूर्यभान चौहान,गुलाब चौरसिया,दिनेश यादव,पन्नालाल यादव,प्रतिभा गौतम,पन्नालाल मौर्य,बृजेश कुमार,विद्या सागर पटेल,राजनरायन यादव,लालजी,विनीता सिंह,कुसुम यादव,बैजनाथ कन्नौजिया,राकेश यादव,ओंकार सिंह घनश्याम यादव,मनोज कुमार मौर्य,आदित्य कुमार,अवधेश यादव,विनोद दूबे,नाहिदा अंसारी,संजय कुमार,सैय्यद जुल्फिकार अली रिजवीआदि लोगों ने प्रतिभाग़ किया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695