संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए 22 ब्लॉक कमेटियों का पुनर्गठन व पहली बार 154 मंडल स्तर की इकाइयों तथा लगभग 3300 बूथ कमेटियों का गठन कि...
संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए 22 ब्लॉक कमेटियों का पुनर्गठन व पहली बार 154 मंडल स्तर की इकाइयों तथा लगभग 3300 बूथ कमेटियों का गठन किया गयासवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में पूर्ण हुए एक वर्ष के उल्लेखनीय कार्यकाल के उपलक्ष्य में नेहरू हॉल, आज़मगढ़ में ‘आभार एवं अभिनंदन समारोह’ का आयोजन किया गया, जो उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी सत्यनारायण पटेल ( पूर्व विधायक ) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह और रामजी गिरी - आजमगढ़ प्रभारी की भी उपस्थिति रही । बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि सैकड़ो चार पहिया वाहन और हज़ारो मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का एक विशाल हुजूम ज़िलाध्यक्ष ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में सठियाँव से नेहरू हॉल तक उत्साहपूर्ण जुलूस के रूप में पहुँचा। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का जोश और समर्थन देखने लायक रहा, जिसने कार्यक्रम को जनसमर्थन का एक सशक्त संदेश दिया। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए। संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए 22 ब्लॉक कमेटियों का पुनर्गठन एवं पहली बार 154 मंडल स्तर की इकाइयों तथा लगभग 3300 बूथ कमेटियों का गठन किया गया, जिससे कांग्रेस की पकड़ गांव-गांव तक सुदृढ़ हुई। जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी संगठन लगातार सक्रिय रहा। प्राथमिक विद्यालयों के विलय के विरोध, किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, मनरेगा में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ आवाज उठाने, कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध तथा शंकराचार्य जी के समर्थन में आंदोलन जैसे अनेक विषयों पर ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन, पदयात्रा एवं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गिरफ्तारी देकर संगठन ने जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। इसके साथ ही संकटग्रस्त एवं पीड़ित परिवारों को आर्थिक और कानूनी सहायता उपलब्ध कराकर संगठन ने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया। ज़िलाध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने अपने संबोधन में कहा कि बीता हुआ एक वर्ष संगठन की ऊर्जा, कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी अन्याय एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष और तेज किया जाएगा। मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल ने कहा कि आज़मगढ़ में कांग्रेस संगठन ने जिस तरह से गतिशीलता और मजबूती हासिल की है, वह नेतृत्व की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मॉडल पूरे पूर्वांचल में संगठन को नई दिशा देगा। विशिष्ट अतिथि विश्वविजय सिंह ने कहा कि श्री ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में संगठन ने जमीनी स्तर पर जो विस्तार और सक्रियता दिखाई है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज़मगढ़ कांग्रेस ने जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है, जो पूरे प्रदेश के लिए एक सकारात्मक संदेश है। विशिष्ट अतिथि श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीते एक वर्ष में जिस प्रकार संगठन ने संघर्ष और सेवा को साथ लेकर कार्य किया है, वह कांग्रेस की मूल विचारधारा को सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि ‘मुन्ना राय’ जी का नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में रियाजुल हसन , राजाराम यादव , राहुल राय , गिरीश चंद्र चतुर्वेदी , चंद्रपाल सिंह यादव , तेज बहादुर यादव , बेलाल बेग , अजीत राय , शीला भारती , सीमा भारती , हरिओम उपाध्याय , नरेंद्र सिंह , सुनील सिंह , रविकांत त्रिपाठी , दिनेश यादव , बालचंद् राम , प्रेमा चौहान , नवनीत राय , नजम शमीम , प्रदीप यादव , गोपाल कृष्ण राय , मन्तराज यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





