Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक वर्मा को शहर अध्यक्ष आरटीआई पद पर नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ ।  शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक मोहल्ला बदरका स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद आमिर के ...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक मोहल्ला बदरका स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद आमिर के आवास पर  सम्पन्न हुई, बैठक में संगठन को मजबूत एवं वार्डों के गठन करने पर चर्चा हुई, बैठक में अजवद बेग वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक वर्मा को शहर अध्यक्ष आरटीआई पद पर नियुक्त करने पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार झंडा बैनर देकर स्वागत किया  ,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई,बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष रेयाजुल हसन ने कहा कि वार्ड और संगठन को मजबूत करने के लिए एक कार्यक्रम की योजना बन रही है, शहर कांग्रेस चली वार्ड की ओर स्लोगन के साथ शहर कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ वार्डों में अभियान चलाएगी, जिला महासचिव मोहम्मद आमिर ने कहा कि अब हर एक गली में कांग्रेस का कार्यक्रम होगा और हर गली में कांग्रेस का झंडा होगा, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालचंद राम ने कहा कि आने वाला दिन कांग्रेस का है, शहर महासचिव मुशीर अहमद खान ने संगठन को मजबूत होने पर बल देते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ता के बीच की दूरी कम की जाएगी, मोहम्मद शाहिद खान उपाध्यक्ष ने कहा कि वार्डो के हर छोटे बड़े मुद्दे को उठाया जाएगा और कांग्रेस को और मजबूत किया जाएगा, कैप्टन अशोक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, बैठक में मुशीर अहमद खान, बालचंद राम, कैप्टन अशोक वर्मा अध्यक्ष आरटीआई, बृजेश पांडेय ,शहजाद अहमद, महताब, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद आमिर, शाह आलम, महेशर बेग, अब्दुल्ला फ़ैज़, मानसिंह,अजय गुप्ता ,अब्दुल्ला एडवोकेट, महताब बेग, मिर्जा अजवद बेग, मोहम्मद असलम, मिर्जा बरकतुल्ला बेग, असलम अंसारी, आदि लोग उपस्थित थे, बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रेयाजुल हसन एवं संचालन जिला महासचिव मोहम्मद आमिर ने किया !









  



  

close