Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

अधिकृत पाठ्य पुस्तकों के प्रचलन, पुस्तक जागरूकता व सुलभता शिविर का किया गया आयोजन

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   अधिकृत पाठ्य पुस्तकों के प्रचलन, पुस्तक जागरूकता व सुलभता शिविर का किया गया आयोजन आजमगढ़  ।  राजकीय बालिका इण्ट...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

अधिकृत पाठ्य पुस्तकों के प्रचलन, पुस्तक जागरूकता व सुलभता शिविर का किया गया आयोजन
आजमगढ़ । राजकीय बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के नियन्त्रणाधीन संस्थाओं में परिषद द्वारा अधिकृत पाठ्य पुस्तकों के प्रचलन, पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन का उद्देश्य शैक्षिक सत्र 2026-27 में छात्र-छात्राओं को सस्ती एवं उच्च गुणवत्ता वाली अधिकृत पाठ्य पुस्तकें सुलभ कराना रहा। इस पुस्तक शिविर में कक्षा 9 से 12 तक के कुल 36 आधारित विषयों एवं मौलिक विषयों की पुस्तकों के वितरण के लिए अधिकृत 03 मुद्रक सम्मिलित हुए। मेसर्स पायनियर प्रिन्टर्स एन्ड पब्लिशर्स आगरा कक्षा 9 एवं 12, मेसर्स सिंघल एजेन्सीज लखनऊ द्वारा कक्षा 11, मेसर्स पीताम्बरा बुक्स प्रा. लिमिटेड झांसी द्वारा कक्षा 10 की पुस्तकें छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करायी गयी। इस पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर में जनपद आजमगढ़ के पुस्तक वितरक अग्रवाल बुक डीपों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूबी खातून के निर्देशन में यह आयोजन डॉ. आराधना सिंह एवं प्रतिमा यादव द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम मे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूबी खातून, उप प्रधानाचार्या श्रीमती रफअत परवीन, जिला समन्वयक शम्भूशंकर यादव, अग्रवाल बुक डीपो के राहुल गोयल, अभिनव अग्रवाल (लखनऊ से) एवं अन्य राजकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या रूबी खातून द्वारा छात्राओं को सही मुद्रक एवं शासन द्वारा अधिकृत पुस्तकें खरीदने के लिए प्रेरित किया गया तथा पाठ्य पुस्तकों से अध्ययन के महत्व एवं उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तकों को उचित एवं कम मूल्य पर खरीदने के लिए विद्यालय की छात्राओं में पूरा उत्साह देखा गया। इस पुस्तक शिविर से अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भी पुस्तकें खरीदी गयी।









  



  

close