सवाददाता - बागी न्यूज 24 मुबारकपुर /आजमगढ़ l नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के सभागार में बैठक का आयोजन हुआ ! जिसमें पालिका के अधिकारी व कर्...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
मुबारकपुर /आजमगढ़ l नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के सभागार में बैठक का आयोजन हुआ ! जिसमें पालिका के अधिकारी व कर्मचारी,सभासद व नागरिकों को ट्रेनर ने जनगणना 2027 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।पोर्टल ऐप पर स्वजनगणना करने का ढंग बताया गया। पहले मकान की गणना और इसके बाद आम जनगणना होगी। जनगणना का पहला चरण 22म ई से आरम्भ होकर जून भर चलेगा। भारत में जनगणना इससे पहले 2010-2011मे हुई थी ।यह जनगणना 2020-2021में होनी थी।क्रोना महामारी के चलते जनगणना स्थगित हो गई थी।हर दस वर्ष पर जनगणना होती है। इसी आधार पर सरकार कल्याणकारी योजनाएं बनाती है। जनगणना के बारे में ट्रेनर फिरोज़ अहमद और अहमद रज़ा ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि हर बार आफ लाइन जनगणना होती थी।इस बार आनलाइन जनगणना पोर्टल ऐप स्वगणना कर इसमें कर्मचारियों का काम आसान कर सकता है। स्वगणना कि वेरीफिकेशन कर जहां भी गलती होगी उसे प्रगणक सही कर देगा।जब प्रगणक घर पर पहचे तो उसे बता दें कि वह स्वयं गणना कर चुके हैं।इसका वेरीफिकेशन कराने पर जनगणना का कार्य आसानी से पूरा होने में आम आदमी सहयोग कर सकता है । जनगणना पोर्टल ऐप डाउनलोड करें और इसे खोलने पर कालम को भरना है। इस सम्बन्ध में विस्तार से बताया समझा गया। बैठक में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र,राजन चौधरी, ट्रेनर फिरोज़ अहमद,अहमद रजा, सभासद अनवारूलहक,सफी नवाज़,सुहेल अहमद, अरविंद कुमार, धर्मेन्द्र,हसन नसीम, आफताब आलम आदि मौजूद थे। नगर पालिका कार्यालय मुबारकपुर के सभागार में जनगणना प्रशिक्षण लेते हुए ट्रेनर पालिका प्रशासन अधिकारी व कर्मचारी सभासद व अन्य लोग।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






