Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मुख्य विकास अधिकारी परिक्षित खटाना ई-स्कूटी से पहुंचे विकास भवन

पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत को लेकर प्रशासन की अभिनव पहल   सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्...

पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत को लेकर प्रशासन की अभिनव पहल

 सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने हेतु ई-रिक्शा एवं सार्वजनिक वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग की गई अपील का प्रभाव अब जनपद आजमगढ़ में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जनपद प्रशासन द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को आमजन के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा 18 मई से निरंतर ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट आने-जाने की पहल आज छठवें दिन भी जारी रही। जिलाधिकारी की इस प्रेरणादायी पहल ने जनपद में सकारात्मक संदेश दिया है तथा प्रशासनिक अधिकारियों के बीच भी सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जिलाधिकारी ने अपने आचरण से यह संदेश देने का प्रयास किया है कि ईंधन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी परिक्षित खटाना ने स्वयं ई-स्कूटी चलाकर विकास भवन पहुंचकर शासकीय कार्यों का संपादन किया। विकास भवन आते-जाते समय आमजन द्वारा सीडीओ की सादगी एवं पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की गई। अधिकारियों द्वारा स्वयं सार्वजनिक एवं वैकल्पिक ऊर्जा आधारित वाहनों का प्रयोग किए जाने से जनसामान्य में भी सकारात्मक संदेश जा रहा है। सीडीओ की इस पहल से प्रेरित होकर विकास भवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ई-रिक्शा, ई-स्कूटी एवं सार्वजनिक साधनों से कार्यालय आने-जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इससे प्रशासनिक तंत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति एक नई कार्यसंस्कृति विकसित होती दिखाई दे रही है। मुख्य विकास अधिकारी का मानना है कि सार्वजनिक परिवहन एवं ई-वाहनों के प्रयोग से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। प्रशासनिक अधिकारियों की यह पहल आमजन को प्रेरित करने के साथ-साथ भविष्य के लिए टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जनपद प्रशासन द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अधिकाधिक सार्वजनिक परिवहन एवं ई-वाहनों का प्रयोग कर ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के इस अभियान में सहभागी बनें।











  



close