Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

यातायात पुलिस शाखा द्वारा साइबर क्राइम हेल्प लाइन 1930 जागरूकता अभियान चलाया गया

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा  जागरूकता माह अक्टूबर 2024 ...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा  जागरूकता माह अक्टूबर 2024 के दौरान साइबर क्राइम हेल्प लाइन 1930 के प्रचार-प्रसार हेतु यातायात  पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान का किया गया।
 आज  पुलिस अधीक्षक  हेमराज मीना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह अक्टूबर 2024 के अन्तर्गत साइबर क्राइम हेल्प लाइन 1930 के प्रचार-प्रसार हेतु यातायात शाखा, आजमगढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात उप निरीक्षक गण, मुख्य आरक्षी गण एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा साइबर फ्राड से बचाव हेतु साइबर क्राइम हेल्प लाइन 1930 के  प्रचार-प्रसार के लिए वाहनों, पेट्रोल पंपों, ग्राहक सेवा केंद्रों, बैंकों तथा सार्वजनिक स्थानों पर  साइबर सुरक्षा जागरूकता पोस्टर चस्पा किए गए एवं वितरण किया गया । जन सामान्य  ’को साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 व वेबसाइट बलइमतबतपउम.हवअ.पद के संबंध में जानकारी दी गई तथा इससे भी अवगत कराया गया कि थानों पर पीड़ित व्यक्ति के आने पर उनकी समस्या को 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तथा वेबसाइट पर पंजीकृत कर दी जाती है द्य ऐसा करने पर पीड़ित व्यक्ति का पैसा तत्काल होल्ड हो जाता है व बैंकों और पेमेंट गेटवे द्वारा वापस करा दिया जाता है । विभिन्न प्रकार के साइबर फ्राड, जैसे ईमेल और इंटरनेट धोखाधड़ी, पहचान धोखाधडी, वित्तीय धोखाधडी, वित्तीय या कार्ड भुगतान डेटा की चोरी, साइबर जासूसी, कापीराइट का उल्लंघन इत्यादि को रोकने में मदद मिलती है।  अतः तत्काल या तो स्वयं, अथवा थाने के माध्यम से 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराए । पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह अक्टूबर 2024 के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगभग 12,000  रंगीन स्टीकर तैयार कर सरकारी एवं प्राइवेट वाहनों- बसों ,आटो रिक्शा, टू -व्हीलर आदि एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर चस्पा किए जा रहे हैं। आजमगढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता संबंधित कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक, पंपलेट वितरण, फेसबुक, इंस्टाग्राम ,ट्विटर एवं व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से भी आयोजित किए जा रहे हैं जिससे किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर फ्राडध्धोखाधडी न हो सके।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close