सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ । थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.04.2026 को त्रिदेव ग्रुप प्लॉट...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.04.2026 को त्रिदेव ग्रुप प्लॉटिंग (ग्राम सठियांव) में हिस्सेदारी/निवेश के विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना हुई, जो उग्र होकर जानलेवा हमले में परिवर्तित हो गई। घटना में दोनों पक्षों द्वारा लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें सत्यनन्द चौबे व विकास चौबे निवासीगण जनपद मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार सदर अस्पताल आजमगढ़ में चल रहा है। इसी दौरान अभियुक्त कमलेश्वर दूबे द्वारा अवैध असलहा निकालकर विपक्षी पक्ष पर जान से मारने की नीयत से तान दिया गया। उक्त प्रकरण में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 146/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 352, 351(3), 125 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है।
विवेचना के क्रम में उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम दामोदरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त कमलेश्वर दूबे उर्फ गोलू पुत्र अरुण दूबे निवासी ग्राम दामोदरपुर गजहड़ा थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष को समय 04:50 बजे गिरफ्तार किया गया lअभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है तथा रंजिशवश उक्त असलहा अपने पास रखता था। घटना के दिन उसी तमंचे से विपक्षी पक्ष को जान से मारने की नीयत से धमकाया था।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






