Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

अज्ञात वाहन की चपेट में आया सायकिल सवार युवक की मौत

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। सठियांव-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। सठियांव-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव के पास बुधवार की देर रात साढ़े 8 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सायकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर लोहरा चैकी प्रभारी मौके पर पहुँचे और काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त रमेश राजभर पुत्र पंखड़ी राजभर के रूप में की गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुड़ी निवासी रमेश राजभर (38) की ससुराल थाना क्षेत्र के ही कुकुड़ीपुर गांव में है। वह घटना के शाम सायकिल से अपने ससुराल कुकुड़ीपुर जा रहा था। वह जैसे ही कुकुड़ीपुर पहुंच कर सड़क पार कर रहा था कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार सठियांव की तरफ से आ रहा वाहन उसे कुचल किया और रात के अंधेरे का फायदा उठा कर वाहन चालक फरार हो गया, जबकि सायकिल सवार रमेश सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। और वही पर दम तोड़ दिया। पहले तो उसको पहचान नही हो पाई। सूचना पाकर चैकी प्रभारी लोहरा प्रमोद कुमार यादव अपने हमराह सिपाहियों के साथ पहुँचे और स्थानीय लोग भी जुट गये। उसके बाद शव की पहचान हुई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की पत्नी माया राजभर अपनी बच्ची के साथ पहले ही मायके में डाला छठ पर्व मानने के कुकुड़ीपुर आ गई थी। घटना परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक एक पुत्री का पिता था।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695











close