Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

वायनाड में आई भूस्खलन आपदा का राजनीतिकरण किया जा रहा है - प्रियंका गांधी

  केंद्र सरकार पर भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को ज़रूरी वित्तीय सहायता देने में 'विफल' रहने का भी  लगाया आरोप संवाददाता - बागी न्यू...

 

केंद्र सरकार पर भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को ज़रूरी वित्तीय सहायता देने में 'विफल' रहने का भी  लगाया आरोप

संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

वायनाड:  कांग्रेस महासचिव और वायनाड से उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने रोड शो किया और जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित किया और बीजेपी पर हमला बोला-प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि जुलाई में वायनाड में आई भूस्खलन आपदा का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को ज़रूरी वित्तीय सहायता देने में 'विफल' रहने का भी आरोप लगाया। प्रियंका ने आगे कहा कि जब बहुत से लोगों को लगा कि अब कोई उम्मीद नहीं बची है और हम सभी सोच रहे थे कि क्या करें। हम भाजपा की इस अपार नकारात्मक शक्ति और उनके द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से कैसे लड़ेंगे? मेरे भाई ने एकता और शांति के नाम पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर पैदल चलने का फैसला किया। आपने ही उसे ऐसा करने का साहस दिया। आपके पास स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास है जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी।

मालूम हो कि वायनाड में 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होने है। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close