सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। महापंडित राहुल सांकृत्यायन जी की 133 वीं के जन्म जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। महापंडित राहुल सांकृत्यायन जी की 133 वीं के जन्म जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पंडित राहुल सांकृत्यायन का जन्म-09 अप्रैल 1893 में ग्राम-कनैला में हुआ था उनकी शिक्षा, दीक्षा उनके ननिहाल पंदहां में हुआ बनारस से वैदिक शास्त्र में अध्ययन किया बचपन में शादी हुई लेकिन वह घर छोड़कर महात्मा गांधी के नेतृत्व में चल रहे स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में भाग लिया, जमिंदारों द्वारा किसानों का शोषण किए जाने पर आंदोलन किया, वह कई बार जेल गए, उन्होंने तिब्बत, श्रीलंका, चीन व रूस जाकर वहां की सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक स्थिति की जानकारी लेकर 100 से अधिक ग्रंथ व रचनाओं को लिखा वे 36 भाषाओं के जानकार थे गौतम बुद्ध जी के विचारों से प्रभावित हुए अंत में रूस की यात्रा के दौरान मार्क्स व लेनिन के विचारों से प्रभावित होकर कम्युनिस्ट बने वे धर्मांधता, ढोंग,पाखंड के घोर विरोधी थे वैज्ञानिक समाजवाद के पक्षधर थे उनके विचारों की आज सामाजिक व राजनीतिक परिवेश में प्रासंगिकता है। इस अवसर पर अजीत कुमार राव, मनोज यादव,पप्पू कुमार यादव, दुर्गेश यादव, आनंद यादव, संतोष कुमार गौतम, सुधीर राय,राम बुझारत यादव,वीरू यादव, द्रौपदी पांडेय, किरन श्रीवास्तव, सिकंदर यादव, शिवम गोड़ मेहरा आदि समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






