Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पुलिस द्वारा खोए हुए कुल 102 एण्ड्रायड मोबाइल फोन किया गया बरामद

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     पुलिस द्वारा खोए हुए कुल 102 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लग...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

पुलिस द्वारा खोए हुए कुल 102 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 20 लाख रूपया ) किया गया बरामद 

वर्ष 2024 में अब तक कुल 920 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 01 करोड़ 49 लाख रूपया) बरामद कर स्वामियों को किये जा चुके है सुपुर्द 

आजमगढ़ l  अवगत कराना है कि हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था। 

जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। 

आजमगढ़ पुलिस द्वारा माह फरवरी से सितम्बर 2024 तक कुल 818 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 01 करोड़ 19 लाख रूपयें) बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किये जा चुके है। जिसके क्रम में माह अक्टूबर 2024 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 102 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 20 लाख रूपया) को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं । 

आज दिनांक 03.11.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ग्रामीण चिराग जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं।

इस तरह *विगत 09 माह में कुल 920 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 01 करोड़ 49 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close