Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सपा के नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करें सपा कार्यकर्ता -दुर्गा प्रसाद यादव

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- पर जिला अध्यक्ष हव...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                  

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय तहसीलदार पाण्डेय जी की पुण्यतिथि  उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। जिला अध्यक्ष-हवलदार यादव ने कहा कि तहसीलदार पाण्डेय जी सच्चे समाजवादी नेता थे जिनके विचारों और संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
और उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता,कार्यकर्ता, पदाधिकारी अभी से अपने-अपने बूथों को मजबूत करें और समाजवादी पार्टी के नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करें और आने वाले सन् 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी व पी.डी.ए. की सरकार बने जिससे दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों, किसानों का उत्थान हो सके। परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता का दमन उत्पीड़न करने पर आमादा है ऐसी भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट नीति वाली सरकार को उखाड़ कर फेंकने की जरूरत है जिससे सभी को सामाजिक न्याय मिल सके। विधायक पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि तहसीलदार पांडे जी के विचारों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की तरक्की और खुशहाली में बाधक है।
विधायक- अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं चाहती की सबको समता, स्वतंत्रता, न्याय मिल सके भाजपा सरकार सिर्फ धार्मिक उन्माद पैदा कर राजनीति करना चाहती है। तहसीलदार पाण्डेय के पुत्र प्रभु अनिल पाण्डेय कक्कू ने अपने पिताजी को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि मैं हमेशा पिताजी के बताए रास्ते पर चलुंगा और समान सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता रहूंगा। तहसीलदार  के बड़े भाई प्रभु नारायण पांडे प्रेमी ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पूर्व एम.एल.सी. कमला प्रसाद यादव,राकेश कुमार यादव, राय प्यारे यादव, अजीत कुमार राव, विवेक सिंह, डॉ हरिराम सिंह यादव, सोमनाथ यादव, हरिश्चंद्र यादव, जगदीश यादव, डॉ धनराज यादव,राज नारायण यादव, अशोक कुमार यादव भोला, प्रदीप कुमार यादव, श्याम देव चैहान, अबू आसिम खान, दुर्गेश यादव, संतोष कुमार गौतम, बबीता चैहान, द्रौपदी पांडे,लईक अहमद, राजेश यादव, अब्दुल्ला, मोहम्मद आरिफ खान, पप्पू यादव, सीताराम कांदू, देवनाथ साहु, गुड्डी देवी,जयराम सिंह पटेल ,बृजेश यादव,राम सिंह यादव, आशीर्वाद यादव, संदीप यादव, विजयपाल यादव,सुधीर राय, शर्मा नंद पांडेय, सदानंद तिवारी, प्रमोद सरोज,बिहागण यादव, हरिलाल नंदनी मिश्रा, गणेश पाठक आदि नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन-जिला महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने किया

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close