Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE
Friday, June 20

Pages


Breaking

9 और 10 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      आजमगढ़। नेपाल में होगा अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक और सांस्कृत...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                  

आजमगढ़। नेपाल में होगा अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक और सांस्कृतिक महासंगम। 9 और 10 नवंबर को नेपाल अध्यक्षा,अन्तरराष्ट्रीय साहित्यकार पूजा बहार एवं नेपाल संरक्षिका,आभा फाउंडेशन नेपाल की डायरेक्टर आभा अनुपमा के अध्यक्षता में होने वाला अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी एवं पत्रकार वार्ताष् के लिए अंतरराष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश के साथ गीतकार सोहनलाल गुप्ता श्स्नेहीलश्, कवि,संचालक एवं पत्रकार संजय कुमार पांडेय श्सरसश् एवं भोजपुरी गायिका रोशनी गौड़ सामूहिक रूप से नेपाल के अंतराष्ट्रीयता संगोष्ठी के लिए रवाना हुए, जहां अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम नेपाल की रूपरेखा के बारे में परिचर्चा होगी।
    भारतीय लोक संस्कृति एवं कला संरक्षक अरविंद चित्रांश जो अंतरराष्ट्रीय संयोजक हैं।भारत और नेपाल के बीच साहित्यिक और सांस्कृतिक मैत्री संबंधों को मजबूत करने के लिए आभा फाउंडेशन नेपाल एवं राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान,भारत के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम नेपाल के तैयारी के सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता नेपाल के लिए रवाना होते हुए कहा कि भारतीय और नेपाली दोनों के त्यौहार,संस्कृतियाँ और धार्मिक इतिहास एक जैसा है और एक दूसरे के बिना अधूरा है। जैसे अयोध्या जनकपुर के बिना और बोधगया लुंबिनी के बिना अधूरा है। भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और साहित्यिक मैत्री संबंध यात्रा एक महत्वपूर्ण पहल है जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक,साहित्यिक और धार्मिक समानताओं को मजबूत करने में मदद करेगी।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close