Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पुलिस अधीक्षक ने बाल संवाद में बच्चो को किया साइबर क्राइम आदि से बचने की दी जानकारी

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल दिवस के उपलक्ष्य ...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय एक दैनिक  द्वारा बाल संवाद की शुरुआत की गई जिसके क्रम में आज 05 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक द्वारा हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के कई स्कूलों के बच्चों के साथ संवाद किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा करियर, नए कानून, शासन की व्यवस्थाएं, पुलिस कार्य की कार्य पद्धति, सुरक्षा व अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही साइबर क्राइम सहित तमाम विषयों पर बच्चों को जानकारी दी गयी।  कानून और अपराध के तौर तरीकों को लेकर बच्चों के सवालों को जवाब दिया गया बच्चे अपने और अपने आसपास के समस्याओं और पुलिस सहयोग आदि को लेकर भी चर्चा किया गया। इस दौरान सरकार सामाजिक बदलाव और उनकी अहमियत मोबाइल आदि सावधानी पूर्वक आदि प्रयोग करने की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ज्योति निकेतन, स्कूल जीडी ग्लोबल स्कूल, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, प्रतिभा निकेतन स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल आदि के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ सदर अनन्त चन्द्रशेखर, पत्रकार सर्वेश कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण मौजूद रहें।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close