Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

कृषकों को मक्का की खेती करने हेतु जागरूक करते हुए विस्तार से प्रकाश डाला गया

  जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी/तिलहन मेला का आयोजन संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़ 05 नवम्ब...

 

जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी/तिलहन मेला का आयोजन

संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़ 05 नवम्बर-- कृषि निदेशक, उ0प्र0 एवं मुख्य विकास अधिकारी , आजमगढ़ के निर्देश क्रम में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना एवं नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयल सीड्स) योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी/तिलहन मेला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ में आज कृषि विभाग-आजमगढ़ द्वारा विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल दास गुप्ता संयुक्त कृषि निदेशक, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ की मौजूदगी में किया गया। मेेले की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मण मौर्या अध्यक्ष सहकारी समितियाँ आजमगढ़ द्वारा कृषकों को मक्का की खेती करने हेतु जागरूक करते हुए इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कृषि वैज्ञानिक श्री रणधीर नायक द्वारा कृषि एवं संवर्गीय उद्योगों को अपनाते हुए शहर में पलायन से बचने का सुझाव दिया गया। कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य, कुक्कुट, रेशम पालन को अपनाते हुए अपनी आय में वृद्धि करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के सु-दूर क्षेत्रों से आये तमाम कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के वैज्ञानिक डा0 अखिलेश यादव द्वारा तिलहनी फसलों की खेती पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए डा0 मुलायम यादव द्वारा फसल प्रबन्धन पर कृषकों को विस्तार से जानकारी देते हुए इसके लाभ से परिचित कराया गया एवं मक्का एवं तिलहनी फसलों की खेती के लाभ बताये गये। 

उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ श्री मुकेश कुमार द्वारा विभागीय योजनाओं में कृषकों को देय अनुदान की जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को धान/गन्ना की पराली न जलाये जाने के सम्बन्ध में बताया गया तथा उसको सड़ाकर खेत में प्रयोग करने के सुझाव दिया गया। उक्त के अतिरिक्त मक्का/तिलहनी फसलों को अपनाने, कृषि के साथ-साथ एफ0पी0ओ0 तथा अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ लेते हुए उन्हें भी अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। 

किसान मेले में कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाकर मौके पर कृषकों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री गोपाल दास गुप्ता संयुक्त कृषि निदेशक, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़, उप कृषि निदेशक आजमगढ़, कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के वैज्ञानिकगण, श्री हरिशंकर राम जिला उद्यान अधिकारी, आजमगढ़ एवं पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close