Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

बाढ़ क्षेत्र का एडीएम ने किया निरीक्षण, अवैध कब्जा हटाये जाने का दिया निर्देश

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़। जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्देश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह द्वारा तहसील सगड़ी...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्देश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह द्वारा तहसील सगड़ी, उप निबंधक कार्यालय सगड़ी, ब्लाक हरैया व बाढ़ क्षेत्र (सहबदिया कटान) का निरीक्षण किया गया। तहसील सगड़ी के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी, सगड़ी, तहसीलदार, सगड़ी, समस्त नायब तहसीलदार, व समस्त पटल सहायक, राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल उपस्थित थे।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा संबंधित अधिकारियों को रोस्टर बनाकर अपने-अपने पटल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। उन्होने राजस्व निरीक्षकों की टीम नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में बनाकर अवैध कब्जा हटाये जाने का निर्देश दिया। उन्होने न्यायालय में वादों के त्वरित निस्तारण व उनकी ऑनलाइन प्रविष्टि हेतु कड़े निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी पायी गयी।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा उप निबंधक कार्यालय संगड़ी का निरीक्षण निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी पायी गयी। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा ब्लाक हरैया, तहसील सगड़ी का निरीक्षण किया गया। हरैया ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गयी। उक्त बैठक में उप जिलाधिकारी/तहसीलदार सगड़ी उपस्थित रहें। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा उप जिलाधिकारी सगड़ी एवं तहसीलदार को ग्राम के विकास पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा बाढ़ क्षेत्र सहबदिया सुल्तानपुर राजस्व ग्राम में बांध पर कटान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बांध पर कटान होना नहीं पाया गया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close