मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में आजमगढ़ का रहा दबदबा संवाददाता - बागी न्यूज 24 मुबारकपुर/आजमगढ़। मण्डलीय विद्यालयी कुश्ती ...
मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में आजमगढ़ का रहा दबदबा
संवाददाता - बागी न्यूज 24
मुबारकपुर/आजमगढ़। मण्डलीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता बुधवार को नीबी मोहब्बतपुर के लालसा कृषक इंटर कालेज में आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन फीता काट कर संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल आजमगढ़ नवल किशोर ने किया। मंडल के विभिन्न जनपदों से महिला व पुरुष विभिन्न वजन में पहलवानों ने कुश्ती कला का जौहर दिखलाया। कुश्ती प्रतियोगिता में आजमगढ़ का दबदबा रहा। मंडल कुश्ती प्रतियोगिता में आजमगढ़ की महिला पहलवान अनुप्रिया और मऊ जनपद की महिला पहलवान गौरी के बीच कुश्ती कराई गई। आजमगढ़ की अनुप्रिया विजेता घोषित की गई। इसीक्रम में आजमगढ़ की महिला पहलवान सारिका यादव व मऊ से महिला पहलवान अंशु यादव के बीच शानदार कुश्ती हुई इसमें भी आजमगढ़ की सारिका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला पहलवान आजमगढ़ की अंशिका और मऊ की नीतू राजभर के बीच कांटे की कुश्ती हुई इसमें भी आजमगढ़ प्रथम स्थान पाकर जीत दर्ज करा ली। पुरुष वर्ग में आजमगढ़ से विकास यादव व मऊ जनपद के रविकांत यादव में कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। आजमगढ़ के विकास यादव ने मऊ को पराजित किया। आजमगढ़ से उमाशंकर दुबे और बलिया से अनुराग यादव के बीच कुश्ती कराई गई जिसमें बलिया के अनुराग यादव को पटखनी देकर आजमगढ़ विजयी रहा । अगले क्रम में मऊ जनपद ही आयुष कन्नौजिया व आजमगढ़ जनपद से अंकुर यादव के बीच कुश्ती कराई गई। इसमें मऊ विजयी हुआ। इसी प्रकार मऊ से धर्मचंद यादव व बलिया से नीरज कुमार यादव के बीच कुश्ती का शानदार प्रदर्शन रहा जिसमें बलिया के नीरज कुमार यादव को जीत का गौरव प्राप्त हुआ। मंडल कुश्ती प्रतियोगिता में जीतकर राज्य स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में खेलने का स्थान सुरक्षित पा लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता गोरखपुर में कराई जायेगी। कार्यक्रम का आयोजन खेलकूद विभाग के आदेश निर्देश पर विद्यालय प्रधानाचार्य अवधेश यादव ने किया। रेफरी वीरभद्र चौहान, गोविंद यादव, रागिनी यादव, विभा मौर्य, बाबूलाल यादव, अमरजीत रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जॉइंट डायरेक्टर शिक्षा मंडल आजमगढ़ नवल किशोर, मण्डलीय सचिव दिनेश कुमार सिंह, डाक्टर एहसान अहमद, सूर्य प्रकाश यादव, अबरार अहमद, विनोद सिंह, अमित कुमार, तेज बहादुर सिंह, सुरेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


