Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया नीमा का 79 वाँ स्थापना दिवस : डॉ. डी.डी. सिंह

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ ।  नेशनल इन्ट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) का 79वां स्थापना दिवस कल शाम को पालीवाल रेस्टोरेंट के सभा...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। नेशनल इन्ट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) का 79वां स्थापना दिवस कल शाम को पालीवाल रेस्टोरेंट के सभागार में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीमा के संरक्षक सदस्य डॉ. पी.एन. मिश्रा ने कहा कि विगत वर्षों में नीमा आजमगढ़ ने सराहनीय कार्य किया है। उसी परिप्रेक्ष्य में आगे भी लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। नीमा आज़मगढ़ के वरिष्ठ सदस्य डॉ वी.के. सिंह ने नीमा की लोकप्रियता की चर्चा करते हुए कहा कि नीमा के प्रत्येक सदस्य का कर्तव्य है कि इसकी गरिमा बना कर रखी जाए। पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजीम अहमद ने कहा कि परिवार की ताकत क्या होती है, यह मुझे तब समझ में आया, जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था। मैं नीमा आजमगढ़ के प्रत्येक सदस्य का आभारी हूँ कि आप सभी मेरे साथ खड़े रहे। पूर्व नीमा सचिव डॉ. अबु शहमा खान ने कहा कि नीमा राष्ट्रव्यापी संगठन है। संगठन आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सकों के हित के लिए हमेशा कार्य करती है। डॉ. फहीम रजा खान ने नीमा के वर्तमान पर चर्चा करते हुए कहा कि पदाधिकारियों को वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। जिससे आपसी समन्वय बेहतर बना रहे। डॉ. शहज़ाद आलम ने कहा कि वर्तमान में कोई सीएमई नहीं हो पा रही है। इस पर वर्तमान कार्यकारिणी को ध्यान देना चाहिए। नीमा सचिव डॉ. विनोद कश्यप ने सभी चिकित्सकों का स्वागत करते हुए नीमा की स्थापना एवं क्रिया कलापों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, गरिमा प्राप्त करने और एकीकृत चिकित्सा के हितों को बनाए रखने के लिए तथा एकीकृत चिकित्सा को विकसित करने के लिए दिल्ली में 13 अप्रैल 1948 को की गई थी। आज देश में आयुर्वेद व यूनानी पद्धति के 1.5 लाख से ज्यादा चिकित्सक नीमा के सदस्य है। जिले में इसके सदस्यों की संख्या 460 के आसपास है। नीमा अध्यक्ष डॉ. मनीष राय ने कहा कि संस्था समय-समय पर मेडिकल कैंप व अन्य सामाजिक कार्यों को करती रहती है। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि नीमा आज़मगढ़ के कुछ चिकित्सकों ने आज स्थापना दिवस के अवसर पर अपने चिकित्सा संस्थान पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिससे समाज में संगठन के प्रति विश्वास बढ़ेगा। कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष चौबे ने राष्ट्रीय स्तर पर आयुष चिकित्सा को स्थापित करने के लिए नीमा की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आइएसएम स्नातक देश के स्वास्थ्य की रीढ़ हैं। नीमा हमेशा से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती रही है। पूर्व नीमा अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने नीमा आजमगढ़ की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नीमा आजमगढ़ के प्रत्येक सदस्य को समझना होगा कि यदि नीमा आजमगढ़ मजबूत होगी तो उसका फायदा नीमा के प्रत्येक सदस्य को मिलेगा। इसलिए आपसी मनमुटाव भुलाकर संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करना होगा। इससे पूर्व सिधारी स्थित चाइल्ड केयर क्लिनिक पर शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह ने नीमा के 79वें स्थापना दिवस के अवसर  निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें 35 मरीजों को लाभ प्राप्त हुआ। अतरौलिया में डॉ. आरती सिंह ने भी स्थापना दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक सदस्य डॉ. पी एन मिश्रा ने तथा संचालन सचिव डॉ. विनोद कश्यप ने किया। इस अवसर पर डॉ. पी एन मिश्रा, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. डी.डी. सिंह, डॉ. मनीष राय, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. मनीष चौबे, डॉ. अज़ीम अहमद, डॉ. अबु शहमा खान, डॉ. फहीम रज़ा खान, डॉ. शहजाद आलम, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. हेमंत पटेल, डॉ. सैगल प्रसाद यादव, डॉ. मो. ताहिर, डॉ. डी.के. मौर्या, डॉ. मनीषा मिश्रा, सुनील कुमार, श्याम जी आदि लोग उपस्थित रहे।









  



  

close