सवाददाता - बागी न्यूज 24 अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के पर समाज में मजदूरों की महती भूमिका को रेखांकित किया गया आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय मजदूर...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के पर समाज में मजदूरों की महती भूमिका को रेखांकित किया गया
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नगर के हीरापट्टी स्थित विहान बालिका आवासीय विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के सह-कोषाध्यक्ष श्रेय अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के जरिए उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। श्रम बालिकाओं ने नाटक, गायन और नृत्य के माध्यम से समाज में मजदूरों की महती भूमिका को रेखांकित किया। इन प्रस्तुतियों में न केवल मजदूरों के संघर्ष को दिखाया गया, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर गर्व भी व्यक्त किया गया।श्रेय अग्रवाल ने मजदूरों के सम्मान में प्रेरक विचार साझा करते हुए कहा कि मजदूर की मेहनत को नजरअंदाज करना अपनी ही जड़ों को भूलने जैसा है। एक मजदूर केवल दिहाड़ी पर काम करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि वह एक 'राष्ट्र निर्माता' है। जब तक हम उनके काम को 'छोटा' समझते रहेंगे, तब तक हम एक विकसित समाज की कल्पना नहीं कर सकते। उन्होंने मजदूरों के बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि गरीबी शिक्षा के आड़े नहीं आनी चाहिए। इस दौरान वार्डन प्रिया प्रसाद, अनीता, नीलम, मंजू, मीरा, शिवम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






