सवाददाता - बागी न्यूज 24 मुबारकपुर/आजमगढ़ l रेशमी नगरी मुबारकपुर नगरपालिका अध्यक्ष डाक्टर सबा शमीम को उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से घोर ला...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
मुबारकपुर/आजमगढ़ l रेशमी नगरी मुबारकपुर नगरपालिका अध्यक्ष डाक्टर सबा शमीम को उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से घोर लापरवाही सहित विभिन्न आरोपों में दोषी सिद्ध होने पर उनके पद से राज्यपाल की स्वीकृति से पद से हटा दिया गया। यह खबर मुबारकपुर में जोरों पर चल रही है। इस सम्बन्ध में कोई भी बात करने को तैयार नहीं है। शासन से निर्गत पत्र के आधार पर इंटरनेट मीडिया खबर वायरल हो रही है। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी ने जांच समिति गठित कर जांच आख्या मांगी जांच में कुल आठ आरोप पाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सिद्ध होने पर पहले नगर पालिका अध्यक्ष के अधिकार को अवरुद्ध किया गया। फिर आरोपों के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण की मांग की गई शासन के समक्ष उपस्थित होकर आरोपों के सम्बन्ध में कोई साक्ष्य न देने पर राज्यपाल की स्वीकृति से पद से शनिवार को हटा दिया गया है।इस सम्बन्ध पालिकाध्यक्ष डाक्टर सबा शमीम का कहना है कि पद से हटाने का कोई मुझे पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन यह सही हो सकता है।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






