Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

जनपद में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर हुई कड़ी कार्यवाही

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर आज सायंकाल सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर आज सायंकाल सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। अभियान के अंतर्गत नरौली तिराहा, पहाड़पुर तिराहा, बलरामपुर चौकी क्षेत्र, अग्रसेन चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं यातायात पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक वाहन चेकिंग की गई। सभी अधिकारी निर्धारित स्थलों पर पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर वाहन संचालन करने, दोषपूर्ण अथवा नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट का प्रयोग करने, नशे की अवस्था में वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव), मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने, काली फिल्म युक्त वाहनों का संचालन करने तथा बिना वैध अभिलेखों के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान, प्रवर्तन एवं सीज की कार्यवाही की गई। अभियान का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा स्वयं किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री आस्था जायसवाल द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।









  



close