Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

ग्रामीण चिकित्सकों ने जिला प्रशासन को दी चेतावनी, 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                 आजमगढ़। ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन के बैनर तले मुख्य चिकित्सा अधिकारी का...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                              

आजमगढ़। ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन के बैनर तले मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण चिकित्सकों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर जांच के नाम पर प्रताड़ना और फर्जी अधिकारी बन धन उगाही के विरुद्ध सीएमओ और जिलाधिकारी को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। ग्रामीण चिकित्सकों का कहना है की सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में हम डॉक्टर ही मरीज को समय से चिकित्सा देकर उनकी जान बचाने का काम करते है। लेकिन सरकार का हम ग्रामीण चिकित्सकों की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। हमे भी सम्मान देते हुए 24 घंटे स्वास्थ्य की गारंटी हो ताकि ग्रामीण चिकित्सकों की जरूरत ही न रहे। हमे अनुभव के आधार पर रजिस्टर्ड कर स्वास्थ्य सेवा देने की अनुमति प्रदान की जाए और हमे स्वास्थ्य मित्र बनाया जाए। सीएमओ द्वारा हम चिकित्सकों से टीबी, मलेरिया, मस्तिष्क ज्वर, मलेरिया एवम अन्य जागरूकता अभियान में सेवाए ली जाए। समय - समय पर सीएमओ के नेतृत्व में हमे प्रशिक्षण दिया जाए और प्रमाण पत्र जारी किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर ग्रामीण चिकित्सकों को जागरूक किया जाए। हमे झोलाछाप कहने वालो पर कार्यवाही की जाए। सभी डॉक्टरों पर एक जैसा कानून लागू कर सुरक्षा की गारंटी दी जाए। जांच के नाम पर हम ग्रामीण चिकित्सकों का उत्पीड़न और धन उगाही बंद किया जाए।
यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो इसी महीने हम ग्रामीण चिकित्सक बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता डा दिनेश शर्मा, प्रदेश सचिव डा संतोष शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डा अनिल सरोज, विजय चैहान, प्रदेश अध्यक्ष ए०के० जैसवार, आर०बी० रंजन, शैलेश सिंह, मनोज यादव, अनिल सरोज, राजेश मौर्य, राजीव, एसके तिवारी, करुणाकर मिश्रा, सुभाष चैहान, कमलेश राज, ज्ञानचंद्र, हरिराम सरोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सक मौजूद रहे।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close