Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

डॉ प्रवेश कुमार सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये जाने पर सम्मानित किया गया

  कला साहित्य संस्कृति केंद्र पर साहित्य गोष्ठी का आयोजन संवाददाता - बागी न्यूज 24                                 आजमगढ़। उत्तर प्रदेश साह...

 

कला साहित्य संस्कृति केंद्र पर साहित्य गोष्ठी का आयोजन

संवाददाता - बागी न्यूज 24                              

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा आजमगढ़ के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह गोष्ठी का आयोजन कला साहित्य संस्कृति केंद्र नरौली के सभागार में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश साहित्य सभा आजमगढ़ के संरक्षक डॉ प्रवेश कुमार सिंह जो की उत्तर प्रदेश साहित्य सभा प्रदेश संगठन के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए हैं, को जनपद इकाई ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के मंडल संयोजक तथा आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह को अपने संस्था का सम्मान पत्र भेंट किया। उक्त अवसर पर जनपद इकाई के संयोजक विजयेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि डॉ प्रवेश कुमार सिंह प्रादेशिक कार्यकारिणी में मनोनीत हुए हैं आपके ऊर्जा और उत्साह से जनपद का बहुत ही भला होगा जिससे जनपद में साहित्यिक गतिविधियां और बढ़ेगी तथा साहित्य का विकास होगा ।संस्था के अध्यक्ष दिनेश  श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ प्रवेश कुमार सिंह का मनोनयन हमारे जनपद के लिए गौरव की बात है, निश्चित रूप से डॉ प्रवेश सिंह के माध्यम से तमाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साहित्यकारों के सानिध्य का लाभ जनपद को अवश्य मिलेगा। संस्था के मंडल संयोजक संजय कुमार पांडे  ने डॉ प्रवेश सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ साहब उच्च कोटि के विद्वान है जिसका लाभ संस्था को तथा जनपद दोनों को मिलेगा। संस्था के  संरक्षक जन्मेजय पाठक ने डॉ प्रवेश सिंह को एक मूर्धन्य विद्वान के साथ-साथ  एक समर्पित साहित्यकार बताया। कार्यक्रम के अंत में डॉ प्रवेश सिंह ने कहा कि साहित्य उनका जीवन है इसके लिए वह सब कुछ समर्पित करने के लिए तत्पर रहते हैं और वह आजीवन साहित्य और साहित्यकारों की सेवा में तल्लीन रहेंगे। अंत में संस्था के मंत्री रत्नेश राय ने आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी को धन्यवाद देते हुए विशेष रूप से प्रधान संयोजक सर्वेश अस्थाना तथा मुख्य समन्वयक गिरधर खरे को धन्यवाद दिया। उक्त अवसर पर अरुणिमा सिंह,  कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पांडे , संदीप राय, उपाध्यक्ष शालिनी राय,निमिषा सिंह, पीहू पांडे, अनीता त्रिपाठी वर्षा साहू अर्चना सिंह गीता सपना भारती, गौरव सिंह, नीलिमा चतुर्वेदी इत्यादि की उपस्थिति  सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन विजयेंद्र प्रताप श्रीवास्तव करुण ने किया।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close