Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली यू0पी0 112 के प्रति नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                 आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली यू0पी0 112 के माध्यम से त्...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                              

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली यू0पी0 112 के माध्यम से त्वरित नागरिक सेवायें उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद आजमगढ़ में 53 चार पहिया व 16 दो पहिया पीआरवी का संचालन होता है। अपर पुलिस महानिदेशक यू0पी0 112 लखनऊ के निर्देश के क्रम में एवं श्रीमान् पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन में एवं ’पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के मार्गदर्शन में यू0पी0 112 के प्रचार प्रसार हेतु यू0पी0 112 एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदान की जा रही आकस्मिक सेवाओं जैसे पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल सर्विस, महिला पीआरवी, नाइट स्कार्ट, सवेरा योजना, ‘‘एक पहल‘‘ से आमजन,जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अधिकृत संस्था के माध्यम से जनपद आजमगढ में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आजमगढ़ की पुलिस एवं पीआरवी के सहयोग से आम-जन को जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक आयोजन के क्रम में थाना कोतवाली, आजमगढ़ के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट चैराहा, चैकी सिविल लाइन्स से ’नुक्कड़ नाटक का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल के द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा जनपद आजमगढ़ की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर  निरीक्षक अभय राज मिश्रा-प्रभारी यू0पी0 112,
निरीक्षक शशिमौली पाण्डेय-प्रभारी कोतवाली, आजमगढ़ आदि उपस्थित थे ।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close